- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- फिल्म 'राम जन्मभूमि' विवादो के भंवर में रोक की मांग के साथ जारी हुए दो फतवे.....
Posted by : achhiduniya
19 March 2019
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैय्यद वसीम
रिजवी द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 मार्च को समूचे देश में रिलीज होने वाली है। ऑल
इंडिया उलेमा बोर्ड, मध्य प्रदेश के उपाध्यक्ष नूर उल्लाह यूसुफ
जई ने बताया, फिल्म राम जन्मभूमि न सिर्फ विवादित है,बल्कि दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाली
है। ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड की मध्य प्रदेश इकाई ने
फिल्म ‘राम जन्मभूमि’ पर मंगलवार को दो फतवे जारी करने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार से
मंगलवार को मांग की कि वे इस फिल्म पर रोक लगाएं।
एक फतवा इस फिल्म की मुस्लिम
अभिनेत्री नाजनीन पाटनी के खिलाफ जारी किया गया है, जिसमें
कहा गया है कि नाजनीन को इस्लाम से खारिज किया जाता है। बोर्ड ने
फतवा जारी करके नाजनीन को सलाह दी है कि वह अपने ईमान को तजदीद करें। दूसरे फतवे
में देश के मुस्लिम समुदाय से अपील की गई है कि वह इस फिल्म को देखने से गुरेज
करें। ये दोनों फतवे मंगलवार को ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के मध्य प्रदेश अध्यक्ष और
काजी सय्यद अनस अली नदवी ने जारी किए।
नूर उल्लाह यूसुफ जई ने कहा इस फिल्म में शरीयत के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस्लाम के दो
अहम और संजीदा मुद्दों को विवादित करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा,इस फिल्म में तीन तलाक को गलत तरह से पेश किया
गया है। इसके अलावा, इसमें बताया गया है कि एक ससुर बहू के साथ
हलाला करता है। यह पूरे तौर पर गलत है। पूरी दुनिया में इसकी मिसाल नहीं मिलती।
इसने मुस्लिम समुदाय के जज्बात को बुरी तरह आहत किया है।
बोर्ड यह कतई बर्दाश्त
नहीं करेगा कि शरीयत से कोई खिलवाड़ करे। उन्होंने आगे कहा, ‘हम मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मांग
करते हैं कि फिल्म राम जन्मभूमि के प्रदर्शन पर 48 घंटे के अंदर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर इस फिल्म के
रिलीज पर रोक नहीं लगाई गई तो हम अदालत का दरवाजा खटखटांगे।



