- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- 11 अप्रैल को सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म...
Posted by : achhiduniya
05 April 2019
लोकसभा चुनाव 2019 की
11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। निर्माता संदीप सिंह ने फिल्म के पोस्टर
के साथ ट्वीट किया, पीएम नरेंद्र मोदी' 11 अप्रैल को औपचारिक रूप से रिलीज होगी। इस
फिल्म की रिलीज तारीख सामने आने के बाद फिल्म के डायरेक्टर उमंग कुमार ने कहा सभी
को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद। अब पीएम मोदी की बायोपिक 11 अप्रैल को रिलीज होगी।
ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म मोदी की विनम्र शुरुआत से प्रधानमंत्री बनने की
उनकी कहानी बयां करती है। फिल्म की रिलीड डेट आने से पहले यह खबर आई थी कि अभिनेता
विवेक ओबेरॉय बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हो गए है।
पीएम
नरेंद्र मोदी की बायोपिक पहले पांच अप्रैल को रिलीज होनी थी लेकिन इसके निर्माताओं
ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध की मांग करने वाली याचिका
पर आठ अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया, जिसके बाद
निर्माताओं ने नई तारीख की घोषणा की. फिल्म में पीएम मोदी का किरदार निभा रहे
अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने कहा,आपके प्यार, आशीर्वाद और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद
भारतीय न्यायपालिका का धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि आपको फिल्म पसंद आएगी और यह आप
सभी को प्रेरित करेगी। जय हिंद। विपक्षी दलों ने उमंग कुमार निर्देशित फिल्म की आलोचना
की है। उनका दावा है कि इस फिल्म के चुनाव के दौरान प्रदर्शन से भाजपा को फायदा हो
सकता है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 11 अप्रैल को
मतदान होगा। अंतिम चरण का मतदान 19 मई को
होगा।

