- Back to Home »
- State News »
- निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देंगे चुनौती...
Posted by : achhiduniya
03 April 2019
भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ से टिकट दिया है। निरहुआ यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को चुनौती देंगे जो कि आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने अपनी इस सूची में उत्तर प्रदेश की पांच हाई प्रोफाइल सीटों के प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं। पार्टी ने फिरोजाबाद से डॉ. चंद्रसेन जादौन, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह, आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ, मछलीशहर से पीवी सरोज को टिकट दिया है। बीजेपी ने मैनपुरी सीट से प्रेम सिंह शाक्य को मैदान में उतारा है।
मैनपुरी की सीट समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट पर है। सपा का इस सीट पर 1996 से कब्जा है। 1996 के लोकसभा
चुनाव में मुलायम सिंह यादव पहली बार इस सीट से विजयी हुए थे। फिर 1998, 1999 के लोकसभा
चुनाव में इस सीट पर सपा की ओर से बलराम यादव ने जीत हासिल की। 2004 में मुलायम सिंह ने एक बार फिर से इस सीट से
पर्चा भरा और जीतकर संसद पहुंचे।

