- Back to Home »
- Discussion »
- राहुल जी अगर आप की दादी या आपकी अम्मा कभी खेत में लोटा ले कर गईं होती तब आपको मालूम पड़ती...शौचालय की अहमियत....BJP सांसद राजवीर सिंह ने दिया विवादास्पद बयान
राहुल जी अगर आप की दादी या आपकी अम्मा कभी खेत में लोटा ले कर गईं होती तब आपको मालूम पड़ती...शौचालय की अहमियत....BJP सांसद राजवीर सिंह ने दिया विवादास्पद बयान
Posted by : achhiduniya
28 April 2019
2019 लोकसभा चुनाव में राजनैतिक दलो के नेताओ ने जैसे सारी मर्यादाओ की हद पार करने की ठान ली है। हर कोई विरोधीओ को नीचा
दिखाने के लिए खुद ओछी राजनित पर उतारू हो रहे है। भाषणो में सभी मान मर्यादाओ को दर किनार
कर सिर्फ अपनी दबंगई दिखने के लिए जैसे मजबूर है। राजनीतिक हमलों के इतर एक बार फिर से भाजपा के सांसद ने राहुल
गांधी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की है।
उत्तर
प्रदेश के महोबा जिले में एटा के सांसद राजवीर
सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की दादी यानी इंदिरा गांधी और उनकी मां
सोनिया गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पण की है। महोबा जिले में बीजेपी सांसद राजवीर
सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए विवादित बयान दिया और उन्होंने कहा कांग्रेस
कह रही है कि शौचालय की बात कर रहे हैं, बड़ा छोटा
दिमाग है। राहुल जी अगर आप की दादी या आपकी अम्मा कभी खेत में लोटा ले कर गईं होती
तब आपको मालूम पड़ता। जाहिर सी बात है कि बीजेपी सासंद की यह
टिप्पणी सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी को लेकर है। राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश के
पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पुत्र हैं और एटा से
मौजूदा सांसद भी हैं। 
