- Back to Home »
- State News »
- बुर्के की आड़ में कराई जा रही फर्जी वोटिंग, बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने लगाया आरोप...
Posted by : achhiduniya
11 April 2019
पश्चिम यूपी की मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से संजीव बालियान का मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नेता चौधरी अजित सिंह से है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ, कैराना, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर लोकसभा सीट शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पहले चरण का मतदान जारी रही है। उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच पश्चिम यूपी की मुजफ्फरनगर सीट पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां से बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान ने आरोप लगाया है कि बुर्के वाली महिलाओं की चेकिंग नहीं की जा रही है, जिसके चलते फर्जी वोट डाले जा रहे हैं।
बीजेपी
प्रत्याशी संजीव बालियान ने जमीयत-उलेमा-ए हिंद पर वोटों के ध्रुवीकरण का आरोप
लगाया है। उन्होंने कहा कि बुर्के में आकर
कौन कितना वोट डाल रहा है क्या पता कई जगहों पर पोलिंग पार्टियों पर दबाव बनाया जा
रहा है। मुझे लगता है कि फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। अगर इसकी जांच नहीं होती है
तो मैं दोबारा मतदान की मांग करूंगा। RLD अध्यक्ष चौधरी
अजीत सिंह ने कहा कि मैं सब देख रहा हूं, यहां सब ठीक
चल रहा है। अगर संजीव बालियान को हताशा है तो चुनाव आयोग से बात कर लें। बालियान
को उल्टी सीधी बातें करने की आदत है। उधर, बुरके में वोट डालकर आई महिलाओँ का कहना है कि
सबका चेहरा चैक किया जा रहा है, अंदर लेडी
कॉन्स्टेबल सबका चेहर देख रही हैं।

