- Back to Home »
- State News »
- केंद्र में मंत्री रहने के दौरान ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन,ज्यादा सीटों पर जीतकर सरकार बनाएंगे...नागपुर से लोकसभा उम्मीदवार नितिन गडकरी ने व्यक्त किया मनोगत
केंद्र में मंत्री रहने के दौरान ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन,ज्यादा सीटों पर जीतकर सरकार बनाएंगे...नागपुर से लोकसभा उम्मीदवार नितिन गडकरी ने व्यक्त किया मनोगत
Posted by : achhiduniya
11 April 2019
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी खुद नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव
लड़ रहे हैं। पहले चरण में उनकी सीट पर भी
मतदान के दौरान उनके सामने कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले मैदान में हैं। नाना
पटोले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में वो
बीजेपी के टिकट पर भंडारा-गोंडिया सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने थे,लेकिन बाद में कुछ विवाद को लेकर उन्होंने
कांग्रेस ज्वाइन की। कांग्रेस ने इस बार उन्हें नितिन गडकरी से टक्कर लेने के लिए
भेजा। 2014 में नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।
हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का मुख्यालय नागपुर है लेकिन चुनाव जीतने के
मामले में बीजेपी का रिकॉर्ड यहां अच्छा नहीं है।
2014 में पहली बार ऐसा हुआ था जब बीजेपी का कोई प्रत्याशी यहां से चुनाव जीतकर संसद पहुंचा हो। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हम पिछली बार से ज्यादा सीटों पर जीतकर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा है कि केंद्र में मंत्री रहने के दौरान उनका ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। ऐसे में उन्हें भरोसा है कि इस बार उनकी ही जीत होगी। किसानों की समस्या को लेकर सवाल पूछे जाने पर नितिन गडकरी ने कहा कि ये समस्या सिर्फ पिछले पांच सालों में नहीं पैदा हुई है। चुनाव के समय सभी लोग सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं,लेकिन मुझे भरोसा है कि जिस तरह से हमने तस्वीर बदली है वो एक सफलता की मिसाल है और लोग इसी बात पर वोट करेंगे। गडकरी ने भरोसा जताया कि नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।