- Back to Home »
- Politics »
- यूपी में महागठबंधन पर बोले गांधी यह कौन से खेत की मूली है,मायावती ने पूरी जिन्दगी टिकट बेचे, मुलायम सिंह यादव को बेटे ने धक्के मारकर निकाल दिया....वरुण गांधी
यूपी में महागठबंधन पर बोले गांधी यह कौन से खेत की मूली है,मायावती ने पूरी जिन्दगी टिकट बेचे, मुलायम सिंह यादव को बेटे ने धक्के मारकर निकाल दिया....वरुण गांधी
Posted by : achhiduniya
08 April 2019
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा
प्रत्याशी वरुण गांधी ने समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो रहे मुलायम सिंह पर जुबानी
हमला करते हुए कहा मुलायम सिंह
इस बार भी मैनपुरी से चुनाव लड़ रहे हैं। वरुण गांधी ने कहा, मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोली चलाकर
पाप किया जिसका नतीजा यह निकला कि अंत मे उनके ही बेटे ने धक्के मारकर रोड पर
निकाल दिया। पीलीभीत में मायावती के लिए वरुण गांधी ने कहा कि मायावती ने पूरे
जिन्दगी टिकट बेचे हैं। वरुण गांधी ने अपने व अपनी मां मेनका गांधी के टिकट मिलने
पर कहा कि बीजेपी ने पूरे देश में केवल एक परिवार को ही दो टिकट दिए हैं। जबकि
मांगने वाले 10 से 20 परिवार थे
किसी को नही दिया। सपा-बसपा गंठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि भले ही यह लोग एक हो
गए हों,लेकिन नीचे के लोग नाराज हैं।
यूपी में
महागठबंधन के सवाल पर वरुण गांधी ने कहा, यह कौन से खेत
की मूली है। वरूण गांधी ने यह बयान पीलीभीत के रम्पूरा फकीरे गांव में एक जनसभा के
दौरान दिया। वरुण गांधी पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी हैं। वरुण इस समय
सुल्तानपुर से सांसद हैं जबकि उनकी मां मेनका गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। इस बार
बीजेपी दोनो मां बेटे के टिकट बदल दिए हैं। वरूण गांधी को पीलीभीत से टिकट दिया गया है, जबकि मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया है।
टिकट मिलने के बाद वरूण गांधी पीलीभीत में एक दिन में दो दर्जन से ज्यादा सभाए कर
रहे हैं।

