- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- लिव-इन रिलेशन में रह रहे किन्नरों का हुआ सामूहिक विवाह.....
Posted by : achhiduniya
19 April 2019
खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से है जंहा बीते
शनिवार को सड़कों पर गाजे-बाजे के साथ अनूठी बारात निकली और देश में पहली बार
किन्नरों का सामूहिक विवाह हुआ। इसमें दूल्हे वे हैं जिन्हें किन्नर से प्यार हो
गया था और पिछले कई सालों से लिव-इन में रह रहे थे।
ऐसा पहली बार हुआ जब किन्नरों
ने पुरुषों से शादी की। समारोह में 15 जोड़ों ने शादी रचाई जिसमें छत्तीसगढ़ के छह
बाकी बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल से हैं। हिंदू रीति-रिवाज से सभी रस्में पूरी की
गईं।
दुल्हन के रूप में सजी किन्नरों के साथ युवकों ने शादी की रश्में निभाईं और
अग्नि के सात फेरे लेकर उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। शादी के
पचपेड़ी नाका स्थित पुजारी पार्क में मंडप सजाया गया। चित्राग्राही फिल्म्स की पहल
पर आयोजित किन्नरों का विवाह पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। दूल्हे घोड़ी पर चढ़कर बारात ले कर निकले और अपनी दुल्हन को डोली में बिठाकर लाया। बैंड बाजे के साथ रायपुर के कई चौक चौराहों से होकर जब ये बारात गुजरी, तो लोग भी इस जश्न का हिस्सा बन गए। फिल्मी गानों के धुन पर किन्नरों ने साथियों की शादी के मौके पर जमकर ठुमके लगाए।



