- Back to Home »
- Religion / Social »
- राम मंदिर की सफाई का जिम्मा सद्दाम हुसैन के कंधो पर....
Posted by : achhiduniya
11 April 2019
कर्नाटका के बेंगलुरु के राजाजीनगर में राम मंदिर है। जहां एक मुस्लिम युवक मंदिर की साफ-सफाई करता है। मंदिर की सफाई का जिम्मा सद्दाम हुसैन के हाथ में है। उनको मंदिर को स्वच्छ रखने में बहुत अच्छा लगता है। राम नवमी के दौरान वो मंदिर की साफ-सफाई कर सजावट कर रहे हैं। सद्दाम हुसैन कहता है की मुझे मंदिर की साफ-सफाई करना बहुत अच्छा लगता है। मेरे काम की यहां हर कोई प्रशंसा करता है। मैं यहां पिछले 2-3 साल से काम कर रहा हूं।
ट्विटर पर उनकी
तस्वीर और ट्वीट काफी वायरल हो रही है। अब तक इस
ट्वीट को 5 हजार से ज्यादा लाइक्स, 1 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा- एक सच्चा भारतीय स्वभाव एक
अच्छा व्यक्ति जो राष्ट्र, परिवार और समाज की सेवा करना जानता है।
प्यार और मानवता फैलाना भी..।

