Posted by : achhiduniya 24 April 2019


बिहार के मुंगेर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इस देश को सुरक्षित करने का काम किया है। कांग्रेस सरकार जब-जब रही आतंकियों ने हमारे सेना के सिर काटे और साथ ले गए थे। मौनी बाबा मनमोहन सिंह चुप बैठकर देखते रहे। मोदी सरकार ने पुलवामा की घटना का मुंहतोड़ जवाब दिया। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर लोग हल्की बातें करते थे, लेकिन दोबारा मोदी जी ने जवानों की शहादत के तेरहवें दिन वायु सेना को हुक्म दिया और वायु सेना ने अपना काम कर दिया। उन्होंने एनडीए की ओर से जेडीयू के उम्मीदवार ललन सिंह को जिताने की अपील करते हुए कहा कि देश में मोदी लहर चल रही है।
उन्होंने कहा कि वे अब तक 255 लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और जहां भी जाते हैं वहां मोदी-मोदी ही सुनाई देता है। उन्होंने कहा यह इसलिए सुनाई देता है क्योंकि 55 साल तक देश में कांग्रेस और 15 साल तक बिहार में लालू-राबड़ी का जंगल राज रहाइसलिए लोगों ने नरेन्द्र मोदी को चुना। उन्होंने कहा कि महागठंबधन की सरकार आई तो हर दिन देश में अलग-अलग प्रधानमंत्री होगा, रविवार को देश छुट्टी पर चला जाएगा। शाह ने कहा कि सेना की इस कार्रवाई पर दो जगह मातम था। एक पाकिस्तान में दूसरा राहुल बाबा एंड कम्पनी में।   मैं पूछता हूं राहुल बाबा से क्या पाकिस्तान के लोग ममेरे-चचरे भाई लगते हैं।   ये लोग पूछते हैं कि बम क्यों गिराया? मैं पूछता हूं राहुल बाबा आप इलू-इलू करो हम देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं कर सकते। शाह ने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे कहने वालों का राहुल बाबा ने उसका समर्थन किया और कहा ये लोकतंत्र की अभिव्यक्ति है। 

आप चाहो तो जेल से लालू को निकाल दो, मगर देश को तोड़ने वालों की जगह जेल में होगी। अमित शाह ने एनडीए को बिहार की चालीसों सीटों पर जीत दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस देश की जनता ने तय किया है इस देश के अगले PM नरेन्द्र मोदी बनने वाले हैं। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार देश के 50 करोड़ परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं लेकर आई। माताओं के लिए गैस चूल्हा, गरीब लोगों के घर मे शौचालय और बिहार और देश की हर गरीब के घर में बिजली पहुंचाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गरीब परिवार के सदस्य के लिए 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा लाया।  23 लाख 55 हजार गरीब लोगों का इलाज ऑपरेशन किया गया है। उन्होंने लोगों से सवाल किया कि  आपको 18 घंटा काम करने वाला PM चाहिए या देश को लूटने वाला PM चाहिए ? आतंकवादी मसूद को साहब कहने वाला PM चाहिए या आतंक का सफाया करने वाला PM चाहिए? बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के लोगों से मैं पूछना चाहता हूं आपने 55 साल तक गरीबों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा कि लोग आज भी लालू-राबड़ी का जंगल राज की याद करते सिहर जाते हैं। 
अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा पूछते हैं कि आपने बिहार के लिए क्या किया? मुझे हंसी आती है मैं पूछता हूं पहले आप बताओ आपकी पांच पीढ़ी ने क्या दिया बिहार को? बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि मुझे राहुल बाबा को जबाब देने की जरूरत नही हैं, मै मुंगेर की जनता को जवाब देने आया हूं। हमने पांच साल में 6 लाख 6 हजार 786 करोड़ रुपया देने का काम किया। राहुल बाबा आप कान खोल कर सुन लो PM मोदी सरकार पिछले पांच साल में 133 योजनाएं लेकर आई। आपको लगे कि मोदी सरकार ने काम किया तो आप हमारी मानना। अगले पांच साल में ये जोड़ी (मोदी-नीतीश) बिहार को विकासित करने में काम करके मिसाल कायम करेगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -