- Back to Home »
- Crime / Sex »
- मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मैं मानहानि का केस दायर करूंगा.... उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
मोदी उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मैं मानहानि का केस दायर करूंगा.... उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
Posted by : achhiduniya
16 April 2019
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि वह जल्द ही
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। राहुल गांधी ने
कुछ दिनों पहले एक चुनावी रैली में मोदी उपनाम वाले सभी लोगों को चोर कहा था।
सुशील मोदी राहुल के इस बयान के खिलाफ अदालत का दरवाज़ा खटखटाने का फैसला किया है।
सुशील कुमार मोदी ने इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष
निश्चित हार देखकर ईवीएम पर सवाल उठा रहा है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी
उपनाम के सभी लोगों को चोर कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ मैं मानहानि का केस दायर
करूंगा।
Chowkidar Sushil Kumar Modi ✔@SushilModi Will file defamation suit against
@RahulGandhi for calling all Modi’s surname CHOR.
Will file defamation suit against @RahulGandhi
for calling all Modi’s surname CHOR.
— Chowkidar Sushil Kumar Modi (@SushilModi)
April 15, 2019
सुशील मोदी ने इसके साथ ही दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी के समर्थन में इस बार 2014 से भी तेज
लहर चल रही है, जिसे देखकर महामिलावटी गठबंधन के लोग संभावित हार का बहाना ढूंढ़ रहे हैं और
ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। सुशील मोदी ने अपने बयान में कहा कि ईवीएम से चुनाव
कराने में बेईमानी की गुंजाइश खत्म हो गई है,लेकिन इससे उन
लोगों को परेशानी हुई है, जिन्होंने
बूथ लूटकर बिहार में 15 वर्षों तक राज किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे दलों के चाहने से दुनिया बैलेट पेपर, बैलगाड़ी और लालटेन के दौर में नहीं लौट आएगी। जब कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा
चुनाव जीती थी, तब इन दलों ने ईवीएम के मुद्दे पर चुप्पी
साध रखी थी।


