- Back to Home »
- Religion / Social »
- अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी केदारनाथ धाम तो अध्यक्ष अमित शाह सोमनाथ मंदिर की शरण में....
Posted by : achhiduniya
18 May 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। रविवार 19
मई को आखिरी चरण की वोटिंग होगी। इससे पहले शनिवार 18 मई को पीएम नरेंद्र मोदी भगवान शंकर के दर पर मत्था टेकने
केदारनाथ पहुंचे। वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचे। बुद्ध पर्णिमा के
मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच कर उन्होंने आरती में हिस्सा लिया।
इस मौके पर उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने आरती के बाद मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया और
स्थानीय लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया।
शनिवार का पूरा दिन पीएम मोदी केदारनाथ में ही
बिताएंगे। इसके बाद रविवार को वे बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगे। पीएम के दौरे
को लेकर शासन, प्रशासन और पुलिस ने चाक-चौबंद तैयारियां
की हैं। लगभग तीन किमी में फैली केदारपुरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम
की सुरक्षा के लिए एसपीजी, पुलिस, पीएससी, होमगार्ड के जवानों की यहां तैनाती की गई है। उधर
अमित शाह ने सोमनाथ में शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की है।
इससे एक दिन पहले
ही अमित शाह और पीएम मोदी ने मिलकर राजधानी में साझा प्रेस कांफ्रेंस की थी। प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के बाहर
मौजूद तीर्थयात्रियों का अभिवादन भी स्वीकार किया। इसके बाद उन्होंने केदारनाथ
धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद पीएम मोदी पैदल
पहाड़ पर चढ़कर ध्यान साधना के लिए ध्यान गुफा पहुंच गए हैं। वह कल सुबह तक इसी
गुफा में रहेंगे तब तक गुफा में ध्यान साधना करेंगे।
ये गुफा केदारनाथ मंदिर से
लगभग दो किलोमीटर दूर मंदाकिनी नदी के दूसरी तरफ मौजूद है। पहाड़ी शैली में बनी इस
गुफा में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।



