Posted by : achhiduniya 03 May 2019


बच्चों के अधिकारों के शीर्ष निकाय राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को चुनाव प्रचार में कथित तौर पर बच्चों के उपयोग के मामले में नोटिस जारी किया है। मीडिया को शिकायत अथवा शिकायतकर्ता के बारे में ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया गया है। एनसीपीसीआर ने कहा है कि यह शिकायत उस वीडियो को लेकर है जिसमें बच्चे प्रियंका गांधी के समक्ष अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। आयोग ने अपने इस नोटिस में चुनाव प्रचार में बच्चों के प्रयोग को लेकर आपत्ति प्रकट की है। बंबई उच्च न्यायालय के चार अगस्त, 2014 को दिये आदेश में कहा गया है कि बच्चों को चुनाव प्रचार में शामिल नहीं किया जाना चाहिये। आयोग ने कांग्रेस महासचिव गांधी को तीन दिन के भीतर ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। 
उनसे उन बच्चों के नाम, पते की जानकारी के साथ यह भी पूछा गया है कि नारेबाजी किस जगह हुई थी और वहां पर बच्चे किस तरह पहुंचे? पत्रकारो के सवालों के जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, बच्चे खेल रहे थे, मै उतरी उनसे मिलने के लिए, उन्होंने कुछ नारे लगाए। जैसे ही उन्होंने गलत तरह के नारे लगाए, मैंने उनको रोका और कहा कि बेटा, ये वाले नहीं अच्छे अच्छे नारे लगाओ। मैं मां हूं बच्चों को गलत संस्कार नहीं दे सकती, आपने भी वीडियो देखा होगा। इसे ग़लत एडिट करके दिखाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा पीएम मोदी को क्लीन चिट दिए जाने के मामले पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ईसी एक संवैधानिक संस्था है, उसे अधिक जिम्मेदारी से काम करना चाहिए।  
जब प्रियंका गांधी से पूछा गया कि आप अपने भाषणों में राफेल का नाम क्यों नहीं लेती हैं, क्या आपको वो जमीनी मुद्दा नहीं लगता है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बिल्कुल लगता है, भ्रष्ट्राचार भी मुद्दा है। किसान और रोजगार भी मुद्दा है। किसानों को ठगा गया है। वहीं चुनाव बाद गठबंधन में मायावती को पीएम बनाने की शर्त का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि ये फैसला राष्ट्रीय स्तर के नेता तय करेंगे। राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर प्रियंका ने कहा कि मुझे 41 सीटों पर काम दिया गया है। उस काम को मैं कर रही हूं।  आगे जो होगा वह सब मिलकर तय करेंगे।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -