- Back to Home »
- Crime / Sex »
- विदेश में जमा कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए बड़ी आंत में ट्यूमर का बहाना बना रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और महासिचव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा....प्रवर्तन निदेशालय (ED)
विदेश में जमा कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए बड़ी आंत में ट्यूमर का बहाना बना रहे हैं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और महासिचव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ड वाड्रा....प्रवर्तन निदेशालय (ED)
Posted by : achhiduniya
29 May 2019
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई और महासिचव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली की एक अदालत में दी अर्जी में बताया था कि उनकी बड़ी आंत में ट्यूमर है। उन्हें इसके इलाज के लिए ब्रिटेन और दो अन्य देश जाने की अनुमति दी जाए। वाड्रा के वकील केटीएस तुलसी ने कोर्ट से कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उनकी बड़ी आंत में एक छोटा ट्यूमर है। वह सेकेंड ओपिनियन के लिए लंदन जाना चाहते हैं। ईडी ने वाड्रा की इस याचिका का विरोध करते हुए कहा कि वह देश छोड़कर भाग सकते हैं। दिल्ली की एक अदालत में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि वह विदेश में जमा कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए बहाने बना रहे हैं। उन्हें विदेश जाने की मंजूरी नहीं मिलनी चाहिए। अदालत ने वाड्रा की अर्जी पर 3 जून तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।
ईडी ने कहा
कि मामले की जांच आखिरी मुकाम पर है। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत
पड़ेगी। उन पर गंभीर आरोप हैं। उनकी ओर से बताए गए स्वास्थ्य कारण महज बहाना है। वह
उन देशों की यात्रा करना चाहते हैं, जहां उन्होंने
काला धन छुपाया है। विदेश जाने की अनुमति पर उनके देश छोड़ने की आशंका है। ऐसे में
उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जाए। इस पर वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने
कहा कि रॉबर्ट वाड्रा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में हमेशा सहयोग करते रहे हैं।
वह लंदन में अपनी मां का इलाज करा रहे थे। उसी दौरान उन्हें ईडी की कार्रवाई के
बारे में पता चला। वह बिना किसी वारंट या समन के भारत वापस आए और ईडी के सामने पेश
हुए। ऐसे में ईडी को उनके भाग जाने के
बारे में नहीं सोचना चाहिए।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विशेष जज अरविंद
कुमार ने कहा कि कोर्ट 3 जून को अपना फैसला सुनाएगा। ईडी ने रॉबर्ट
वाड्रा को समन जारी कर गुरुवार को दिल्ली ऑफिस में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा
है। ईडी के नोटिस में कहा गया है कि वाड्रा को सुबह 10.30 बजे कार्यालय में पेश होना है। वाड्रा पर
लंदन में 12, ब्रायंस्टन स्क्वायर में 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग
और टैक्स चोरी के लिए अघोषित संस्थाएं स्थापित करने का आरोप है।


