- Back to Home »
- Crime / Sex »
- अलीबाबा का फंडा 6 दिन 6 बार करें सेक्स..... काम के वक्त 996, पर्सनल लाइफ में 669 फॉलो करें....
Posted by : achhiduniya
15 May 2019
चीन के सबसे अमीर आदमियों में से एक जैक मा चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक हैं। जैक मा की संघर्ष की कहानी काफी प्रसिद्ध है। जैक मा के जीवन पर कई किताबें भी छप चुकी हैं। इसमें उनके कई कंपनियों में नौकरी ना मिलने से लेकर और फिर चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी खोलने के संघर्ष की कहानी के बारे में बताया गया है। इसके अलावा जैक मा अपने मोटिवेशनल विचारों के लिए भी जाने जाते हैं।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सबसे अमीर आदमियों में से
एक
अलीबाबा के फाउंडर जैक
मा ने 669 की सलाह कंपनी स्टाफ की ग्रुप वेडिंग के
दौरान दी। उन्होंने कहा कि काम के वक्त हम 996 पर जोर देते
हैं। वहीं, पर्सनल लाइफ में हमें 669 फॉलो करना चाहिए। इस साल चीन में 10 मई को अली डे मनाया गया। इस दिन हर साल अलीबाबा के हेडक्वाटर
हांगझोऊ में कंपनी में काम करने वाला स्टाफ शादी
करता है। इसी मास वेडिंग के दौरान 54 साल के जैक
ने कपल्स को ये मंत्र दिया 669 यानी
हफ्ते के 6 दिन में 6 बार सेक्स।
इससे पहले जैक
मा ने 996 यानी सुबह 9 बजे से शाम 9 बजे तक हफ्ते के 6 दिन काम की सलाह दी थी। वहीं, 669 भी सोशल
मीडिया पर काफी वायरल हुई। लोगों ने कमेंट्स कर हफ्ते के 6 दिन में 6 बार सेक्स
करने की बात को भद्दा बताया। एक यूज़र ने कहा कि सुबह 9 से रात 9 बजे तक काम
करने के बाद इस धरती पर किसके पास 6 दिन 6 बार सेक्स करने की शक्ति है?


