Posted by : achhiduniya 07 May 2019


एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीयों ने सिर्फ एक कंपनी, पीयरलेस जनरल फाइनैंस ऐंड इन्वेस्टमेंट में पैसे निवेश कर भूल गए। 15 साल में उनके निवेश की रकम बढ़कर 1,514 करोड़ रुपये हो चुकी है। 15 साल पहले कंपनी ने छोटे निवेशकों को डिपॉजिट सर्टिफिकेट्स बांटकर 1.49 करोड़ रुपये जुटाए थे। तब 51% डिपॉजिट सर्टिफिकेट्स 2,000 रुपये या इससे कम भाव पर जारी किए गए थे। कंपनी मामलों के मंत्रालय ने इसी सप्ताह बताया कि यह रकम अब सरकार के अधीन इन्वेस्टर एजुकेशन ऐंड प्रॉटेक्शन फंड (IEPF) में ट्रांसफर कर दी गई है। आईईपीएफ में 7 वर्षों में लावारिस पड़ी कंपनियों के घोषित लाभांश और शेयर ट्रांसफर किए गए हैं। इस फंड में कुल 4,138 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
इसके अलावा, यहां कंपनियों ने 21,232.15 करोड़ रुपये मूल्य के 65.02 करोड़ शेयर भी जमा हैं। 24 जीवन बीमा कंपनियों के पास बीमाधारकों के 16,000 करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं। इसका 70% यानी कुल 10,509 करोड़ रुपये सिर्फ एलआईसी के बीमाधारकों के है। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2018 का ही है। वहीं, 24 गैर-जीवन बीमा कंपनियों के पास पड़े 848 करोड़ रुपयों का कोई दावेदार नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के डिपॉजिटर एजुकेशन ऐंड अवेयरनेस फंड (डीईए फंड) उन बैंक खातों पर कब्जा कर लेती है जिन पर 10 वर्षों तक कोई दावा नहीं करता। जून 2018 तक ऐसे लावारिस पड़े बैंक अकाउंट्स से डीईए फंड को 19,567 करोड़ रुपये मिल गए थे। देश के विभिन्न डाक घरों में जमा 9,395 करोड़ रुपये के दावेदार सामने नहीं आ रहे हैं। 
लोगों ने डाक घर योजना के तहत पैसे जमा किए,लेकिन मच्योरिटी पीरियड के बाद भी कई दावेदार नहीं आए। कई ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने छोटी-छोटी बचत योजनाओं में पैसे जमा कराने तो शुरू किए,लेकिन कुछ दिनों पर जमा कराना बंद कर दिया। वे लोग अपनी जमा रकम वापस लेने भी नहीं आए। ऊपर की कुल रकम को जोड़ा जाए तो यह 70,000 करोड़ रुपये पर पहुंचती है। इन निवेशों में ज्यादातर लावारिस पड़े हैं क्योंकि कई निवेशकों की मौत हो चुकी है और उनके परिवार को इसकी जानकारी नहीं है या फिर वे अपना दावा साबित ही नहीं कर पा रहे हैं। अगर आपका भी पैसा फंसा है तो अपनी दावेदारी साबित कर इसे निकाल सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि विभिन्न संस्थाओं में 70 हजार करोड़ रुपये लावारिस पड़े हैं। 
इतनी बड़ी रकम का कोई दावेदार ही नहीं है। इसकी वजह यह है कि कई लोग शेयर खरीदकर, पोस्ट ऑफिस स्कीम्स या बैंक खातों में जमा कर या फिर इंश्योरेंस खरीद कर भूल गए। दूसरी वजह यह है कि कई लोगों ने पैसे जमा करने शुरू किए, लेकिन मच्योरिटी तक निवेश बरकरार नहीं रख पाए। इसी तरह, कुछ लोगों की मौत हो गई और उनके परिवारों को जमा रकम की जानकारी ही नहीं है। इन परिस्थितियों में ही अलग-अलग जगहों पर जमा रकम को कोई दावेदार सामने ही नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -