Posted by : achhiduniya 07 May 2019


 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के दौरान थप्पड़ मारने वाले शख्स की पहचान को लेकर एक नई बात सामने आई है। अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश चौहान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम में दिख रहा है। अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ मारने वाले सुरेश चौहान का जो वीडियो सामने आया है,उससे पता चलता है कि वह केजरीवाल की रैलियों और रोड शो में पहले भी जाता रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल ने मोदी भक्त बोलकर से बीजेपी का आदमी बताया था। हालांकि, पुलिस ने सुरेश को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया था। केजरीवाल ने थप्पड़ मारे जाने की घटना की निंदा करते हुए उन पर बार बार होने वाले हमलों के पीछे बड़ी साजिश होने की आशंका जताई थी और इस घटना के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। 
दिल्ली पुलिस ने हमलवार को आप कार्यकर्ता बताया था, मगर उस वक्त आम आदमी पार्टी ने कहा था कि दिल्ली पुलिस झूठ बोल रही है, उसकी बीवी उसे मोदी भक्त बता रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया था कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि थप्पड़ मारने का आरोपी सुरेश नाम का यह युवक कबाड़ी का काम करता है और वह आप पार्टी का समर्थक है तथा इसकी रैलियों और बैठकों में बतौर आयोजक काम करता है। पुलिस ने बताया था कि मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है क्योंकि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
घटना के समय केजरीवाल नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार बृजेश गोयल के प्रचार अभियान के दौरान मोती नगर इलाके में आयोजित रोड शो में हिस्सा ले रहे थे। तभी लाल रंग की टीशर्ट पहने एक युवक ने केजरीवाल की जीप पर चढ़ कर उन्हें चांटा मार दिया। दिल्ली पुलिस के एपीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि डीसीपी स्तर की जांच के आदेश दे दिये गए हैं। पुलिस ने बताया कि हमलावर सुरेश के अनुसार वह पार्टी के नेताओं के व्यवहार से परेशान था और वह इस बात से नाराज था कि पार्टी ने सशस्त्र सेनाओं पर अविश्वास जताया है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ द्वारका में धतूरा गैंग का पर्दाफाश, मीठी बातों में फंसाकर बुजुर्गों को पिलाते नशे वाला जूस, फिर करते गहने साफ। @ पश्चिम बंगाल को लेकर निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और गृह सचिव को पद से हटाया।@ खाड़ी की जंग से कश्मीर के पर्यटन का बुरा हाल खाली हाउसबोट, सूने बाजार।@ ओडिशा-हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, 11 स्टाफ मेंबर्स बुरी तरह जख्मी।@ हमें कर्ज और शिकायतें विरासत में मिले, हमने पंजाब को विकास के रास्ते पर लौटाया-CM भगवंत मान।@ RSS का बड़ा बदलाव, प्रांत खत्म, बनेंगे 80 संभाग, चुनाव में जाति आधारित विश्लेषण बंद करने की अपील।@ दिल्ली में हुई पॉलिटिकल साइंस कॉन्क्लेव, नीति विशेषज्ञों और शिक्षाविदों ने गढ़ा भविष्य का राजनीतिक रोडमैप।@ ओडिशा के मयूरभंज में बवंडर ने मचाई तबाही, हवा में उछाली गाड़ियां, 70 से ज्यादा घरों को नुकसान।@ तेल ने बदली सऊदी-ईरान की किस्मत तो थोरियम बदलेगा भारत की, अनदेखी पर परमाणु वैज्ञानिक ने चेताया।@ पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो फेज में वोटिंग, 4 मई को चुनाव नतीजे।@ तेलंगाना में पुलिस का आधी रात छापा, ड्रग्स लेते पकड़े गए TDP सांसद और BRS के पूर्व विधायक, फायरिंग भी हुई।@ रमजान में कराची बेहाल, 15 घंटे की अघोषित गैस कटौती, 50% आपूर्ति घटी, जनता में हाहाकार।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -