- Back to Home »
- Religion / Social »
- क्या है रमजान.... क्यू इस्लाम धर्म में रमजान माह को माना जाता है पवित्र...?
Posted by : achhiduniya
06 May 2019
इस्लाम धर्म में चांद के दीदार के बाद रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत मानी जाएगी। ऐसा माना जाता है कि इस माह में पूरे मन से रोजा रखने और सारे नियमों का पालन करने वाले मुसलमानों पर खुदा की रहमत बरसती है और घर में बरकत बनी रहती है। इस महीने मुस्लिम समाज के लोग 29 दिन रोजे रखते है और आखिरी दिन ईद के साथ रोजा खोलते है। इस्लाम धर्म में रमजान माह को पवित्र माना जाता है और इसका काफी महत्त्व भी है।
इस दौरान पूरे एक महीने तक मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते हैं। रोजा रखने वाले रोजेदार लोगों को इस दरम्यान जीवनशैली और खान-पान को लेकर विशेष एहतियात रखना पड़ता है। इसकी वजह है कि सुबह सहरी के बाद पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है और शाम को रोजा तोड़ते वक्त इफ्तारी के समय ही खाना खाया जा सकता है। रमजान:- इस्लाम धर्म के 9वें महीने को रमदान या रमजान कहा जाता है।
इस्लाम
में इसे बेहद पाक महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते
हैं, तरावीह की नमाज और कुरआन शरीफ का पाठ करते
हैं। जकात और दान-पुण्य करने पर भी सवाब मिलता है।


