- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस हेडक्वाटर से कुछ ही दूरी पर लगाई गई राफेल जेट की प्रतिकृति....
Posted by : achhiduniya
31 May 2019
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पर कांग्रेस पार्टी का मुख्यालय है। यहां से कुछ ही दूरी पर वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ का आवास है। उनके आवास के बाहर की राफेल की यह प्रतिकृति लगाई गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान और उससे पहले विपक्षी दलों ने राफेल फाइटर जेट पर काफी विवाद मचाया। कथित घोटाले के आरोप प्रत्यारोप के बीच यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया जहां से एक बार सरकार को क्लीन चिट मिल गई। अभी भी मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
इन सबके बीच एक नई तस्वीर सामने आई है। राफेल की एक
प्रतिकृति वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के आवास के बाहर लगाई गई है। बता दें धनोआ का
आवास कांग्रेस हेडक्वाटर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इससे पहले धनोआ ने कहा
था कि उन्होंने कहा कि जब राफेल आएगा, तो हमारी वायु
रक्षा कई गुना बढ़ जाएगी। इसके बाद पाकिस्तान एलओसी को आस-पास भी नहीं फटक पाएगा।

