- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- इलेक्शन कमीशन पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया.... कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने
Posted by : achhiduniya
17 May 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग ने पीएम
मोदी की सहूलियत के हिसाब से लोक सभा चुनाव के कार्यक्रम तय किए। पहले भी विपक्षी
पार्टियां चुनाव आयोग पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगा चुकी हैं। लोकसभा
चुनाव 2019 के प्रचार अभियान के आखिरी दिन राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित
कर चुनाव आयोग पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक प्रेस
कांफ्रेंस में भी हिस्सा लिया. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह अप्रत्याशित है
कि पीएम मोदी ने प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। राहुल गांधी ने बीजेपी और
प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
मुझसे डिबेट क्यों नहीं की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राफेल पर क्यों डर गए? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर पक्षपाती रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा
कि पीएम मोदी और बीजेपी के पास असीमित पैसा है। उनके पास कांग्रेस से कहीं ज्यादा पैसा है। वह
अपनी मार्केटिंग भी जबर्दस्त तरीके से कर सकते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह
अनुपात 1: 20 का है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके पास सिर्फ सच
है और सच की ही जीत होगी। प्रेस कांफ्रेंस
में उन्होंने 'न्याय' का भी उल्लेख
किया।
कांग्रेस अध्यक्ष से बसपा प्रमुख मायावती को लेकर भी सवाल पूछे गए। राहुल
ने कहा, मायावती अपने तरीके से राजनीति करेंगी। मैं
उन पर टिप्पणी नहीं कर सकता। मुझे इस बात को लेकर भी कोई आपत्ति नहीं है कि पीएम
मोदी उनके बारे में क्या कहते है। कांग्रेस अध्यक्ष ने हालांकि यह स्पष्ट
किया कि वैचारिक तौर पर कांग्रेस, मायावती और अखिलेश
एक हैं। राहुल गांधी ने विपक्षी एकता पर कहा कि 23 मई को स्पष्ट
हो जाएगा।


