- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- महिला हज्जाम नेहा और ज्योति से बनवाई क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर दाढ़ी...
Posted by : achhiduniya
04 May 2019
उत्तर प्रदेश की बनवारी तोला गांव की नेहा और ज्योति ने अपने
पिता के बीमार होने के बाद 2014 में उनकी जिम्मेदारी संभालने का फैसला किया।
हालांकि इन दोनों के लिए यह सफर आसान नहीं था क्योंकि शुरू में लोग महिला हज्जाम
से दाढ़ी नहीं बनवाते या बाल नहीं कटवाते थे। भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने
ऐसा भारत में मौजूद लिंग संबंधित रूढ़िवादिता को तोड़ने में अपना योगदान देने के लिए
किया।
इस पेशे में अभी तक पुरूषों का ही वर्चस्व माना जाता रहा है,लेकिन महिला हज्जाम नेहा और ज्योति से पहली बार
दाढ़ी बनवाना निश्चित रूप से उनके लिए गर्व का क्षण होगा। जिलेट इंडिया के
विज्ञापन में उनकी प्रेरणादायी कहानी को उजागर किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे
हैं। इस विज्ञापन को यूट्यूब को 1.60 करोड़ लोगों ने देखा है। इसके बाद ही
तेंदुलकर ने इन दोनों से दाढ़ी बनवाने का फैसला किया। तेंदुलकर ने फिर इसे
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।
उन्होंने लिखा, आप शायद इसे
नहीं जानते, लेकिन मैंने कभी भी किसी से शेव नहीं बनवायी।
आज यह रिकॉर्ड टूट गया। इन महिला हज्जाम से मिलना सम्मान की बात है। तेंदुलकर ने
इन दोनों को जिलेट स्कॉलरशिप भी प्रदान की जिनमें उनकी शैक्षिक और पेशेवर जरूरतों
को पूरा किया जाएगा।


