- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मैं आतंकियों से भी अपील करूंगी कि वे रमजान के महीने में कोई भी हमला न करें....जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
मैं आतंकियों से भी अपील करूंगी कि वे रमजान के महीने में कोई भी हमला न करें....जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम व पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
Posted by : achhiduniya
04 May 2019
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती
ने शनिवार को कहा कि मुस्लिम धर्म का सबसे बड़ा त्योहार पवित्र रमजान का महीना आने
वाला है। इस दौरान लोग दिन-रात दुआ मांगने
मस्जिदों और इबादतगाहों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आतंकियों से भी अपील
करूंगी कि वे रमजान के महीने में कोई भी हमला न करें क्योंकि, रमजान का पवित्र महीना इबादत और दुआ मांगने का है।
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि इस एक महीने के लिए सेना
द्वारा चलाए जाने वाले खोजी अभियानों (सर्च ऑपरेशन) और अन्य कड़ी कार्रवाई पर रोक
लगनी चाहिए। इससे राज्य के लोगों को कम से कम एक महीने आराम से बिताने को मिल
जाएगा। महबूबा ने कहा कि मेरी भारत सरकार से अपील है कि बीते साल की तरह ही इस बार
भी रमजान के महीने में सीजफायर हो।

