- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान राहुल के गढ़ में गुंजा अबकी बार अमेठी हमार,फिर एक बार मोदी सरकार….
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान राहुल के गढ़ में गुंजा अबकी बार अमेठी हमार,फिर एक बार मोदी सरकार….
Posted by : achhiduniya
04 May 2019
नेहरू-गांधी परिवार का गढ़ कही जाने वाली अमेठी सीट
पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के
बीच मुकाबला होने वाला है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ने इस सीट पर
राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। इसके अलावा चुनाव में हारने के बावजूद स्मृति
लगातार अमेठी में सक्रियता से काम भी करती रहीं। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी
ने अमेठी सीट पर जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि पूर्व में इस सीट
पर कांग्रेस के नेता 16 बार सांसद बन चुके हैं। अमेठी में प्रचार के आखिरी दिन
आयोजित हुए करीब दो किलोमीटर के रोड शो के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ
स्मृति के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता
भी मौजूद रहे। इस दौरान उमड़े जनसैलाब के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अबकी बार
अमेठी हमार और फिर एक बार मोदी सरकार के
नारे लगाये।
रोड शो के दौरान कार्यकर्ताओं ने रथ पर सवार शाह, स्मृति तथा अन्य नेताओं पर फूल बरसाए। जिले के रामलीला मैदान से शुरू हुआ रोड शो गांधी चौक पर खत्म हुआ। रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए राहुल गांधी पर क्षेत्र का विकास ना कराने का आरोप लगाया। इसके अलावा शाह ने यह भी कहा कि रोड शो में आई भीड़ को देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि यहां के लोगों को पीएम मोदी पर भरोसा है और बीजेपी अमेठी की सीट पर जीत जरूर हासिल करेगी। मीडिया से बात करते हुए शाह ने कहा, पहली बार अमेठी के लोग यह महसूस कर रहे हैं कि यहां पर विकास हो सकता है। गांधी परिवार के तमाम लोगों को यहां का सांसद बनने के बावजूद यहां आज भी ऐसे गांव मौजूद थे, जहां बिजली नहीं पहुंची थी,लेकिन केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद इन गांवों को भी बिजली और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गईं।