- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- मोदी सरकार हिंदू और मुस्लिम, सबके लिए है,मुस्लिम समाज को सरकार से डरने की कोई जरूरत नहीं...बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
मोदी सरकार हिंदू और मुस्लिम, सबके लिए है,मुस्लिम समाज को सरकार से डरने की कोई जरूरत नहीं...बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
Posted by : achhiduniya
29 May 2019
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल बीजेपी के नाम पर मुसलमानों को डराते हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार हिंदू और मुस्लिम, सबके लिए है। इसलिए मुस्लिम समाज को सरकार से डरने की कोई जरूरत नहीं है। इकबाल अंसारी ने बुधवार को कहा कि कल पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह होगा। पीएम मोदी की पिछली 5 साल की सरकार बेहतर रही है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार भी अगले
5 साल बेहतर तरीके से चलेगी। पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास का
नारा लेकर चल रहे हैं। मोदी जी के नेतृत्व में देश विश्व का नंबर 1 देश बनेगा।
पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया तो शामिल होने जाएंगे।

