- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा हो सकते है मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे....
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा हो सकते है मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे....
Posted by : achhiduniya
29 May 2019
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे,लेकिन राज ठाकरे ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक प्रचार किया। उन्होंने कई रैलियां कीं, जिनमें भारी भीड़ जुटी। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने इस सप्ताह की शुरुआत में एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब यह अटकलें लग रही हैं कि राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए विपक्ष के गठबंधन का हिस्सा हो सकती है। एनसीपी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सोमवार शाम को यहां पवार के आवास पर हुई बैठक करीब 45 मिनट तक चली।
मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने
वाले विपक्ष के महागठबंधन के सदस्यों ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के दौरान
भाजपा-शिवसेना के खिलाफ संयुक्त मोर्चा खोलने की येाजनाओं पर चर्चा की। विपक्षी
नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) को साथ लेने के मुद्दे पर
चर्चा नहीं हुई। राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले
विपक्षी विधायकों को अपने पाले में लाने के भाजपा के कथित प्रयासों के बीच एनसीपी
ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के इस कदम से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से
पहले उसकी ‘असुरक्षा’ प्रदर्शित
होती है।

