- Back to Home »
- State News »
- बीजेपी रेड कार्ड के जरिए चुनाव जीतना चाहती है...सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
Posted by : achhiduniya
11 May 2019
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है। अधिकारियों से कहा गया है कि एसपी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक रेड कार्ड दिए जाएं। एसपी-बीएसपी कार्यकर्ताओं को ही रेड कार्ड क्यों मिल रहे हैं? उन्हें वोट डालने से रोका जा रहा है। पिछली बार हमने चुनाव आयोग से शिकायत भी की थी। एसपी अध्यक्ष ने कहा कि पीएम और बीजेपी दूसरों को उन चीजों के लिए दोषी ठहराते हैं जो वो खुद करते हैं या करना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि क्या रेड कार्ड केवल एसपी-बीएसपी को ही इश्यू किए जाएंगे? क्या बीजेपी के सभी लोग बेहद साफ सुथरे हैं?
क्या वहां कोई ऐसा नहीं जिसे रेड कार्ड मिले? बीजेपी की साजिश लोगों को डराने की है ताकि वो
वोट ना डाल पाएं। बीजेपी जाति की राजनीति करती है। बीजेपी जाति और धर्मो के बीच नफरत
फैलाने की राजनीति करती है। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार झूठ और नफरत पर आधारित
है।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छठे
चरण के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस शून्य सीटें जीतेंगी और सातवें चरण में केवल
एक सीट ही जीत पाएगी। गठबंधन ने तय किया है कि ऐसी सरकार को गिराना है जो नफरत
फैला रही है। चुनाव के बाद देश को नई सरकार और नया प्रधानमंत्री मिलेगा।

