Posted by : achhiduniya 11 May 2019


   गाजीपुर संसदीय क्षेत्र में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा बीते तीन दिनों से अलवर की एक खबर बाहर आने लगी है। वहां दो हफ्ते पहले एक दलित लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने बलात्कार किया। लेकिन इन दरिंदों को पकड़ने के बजाय वहां कि पुलिस और कांग्रेस सरकार केस दबाने में जुट गई। कांग्रेस नहीं चाहती थी कि चुनाव से पहले यह खबर बाहर आए और इसीलिए यह खबर दबाना चाहते थे। जिस बेटी को न्याय मिलना चाहिए था, उसे न्याय दिलाने के बजाय कांग्रेस चुनाव में साख बचाती रही। यहीं कांग्रेस के न्याय की सच्चाई है। इनके रागदरबारी भी इतने भयंकर कांड को दबाते रहे और मोमबत्तियां लेकर निकलने वाले लोगों की मोमबत्तियों से धुआं निकल रहा है। 
ये जो अवार्ड वापसी गैंग थी, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि अलवर की बेटी के साथ बलात्कार होने पर भी आपकी गैंग चुप क्यों बैठी है? रैली के दौरान अपने भाषण में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि आजादी के बाद यह पहली सरकार है जिसने शहर और गांव दोनों की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा काम किया है। हमारी सरकार गरीब से गरीब, दलित, आदिवासियों सभी को चूल्हे के धुएं से मुक्ति दिलाई है। पांच साल के कार्यकाल में हमारी सरकार ने महिलाओं को इज्जत दिए हैं और हमारी सरकार ने रेप जैसे जघन्य अपराध के लिए फांसी का प्रावधान किया है,लेकिन महिला सुरक्षा के लिए कांग्रेस कैसे काम कर रही है, वह देश देख रहा है? भाषण में पीएम मोदी ने कहा, इस पूरे चुनाव के दौरान एसपी बीएसपी वाले मेरी जाति को लेकर हमले करते रहे हैं। मैं पिछड़ी जाति में पैदा जरूर हुआ लेकिन हर पिछड़े और गरीब को अगड़ा बनाने के लिए दिन रात एक कर रहा हूं। मैं गुजरात का सबसे लंबे समय तक सीएम रहा हूं और पांच साल से पीएम हूं, मेरा बैंक खाता देख लीजिए और मेरा कोई बंगला हो तो खोज कर दिखा दीजिए।
मैं गरीबों का दर्द जानता हूं, मैंने ना खुद के लिए पैसे जुटाए हैं और ना परिवार को कुछ दिया है लेकिन मैं सब 130 करोड़ देशवासियों के लिए कर रहा हूं। ये कितनी भी गालियां दें मेरा ध्यान देश के लिए रहेगा। बुआ, बबुआ और कांग्रेस की यह कैसी सोच है, वह सोच रहे हैं कि मोदी को हटाना है और ऐसा इसलिए है क्योंकि मोदी ने आतंक और नक्सलवाद को सबक सिखाने का फैसला किया है। आतंक के घर में घुसकर मारने की नीति मोदी ने बनाई है, क्या इसलिए मोदी को हटाना है? हमनें बम धमाकों से देश के हर शहर को बचाया, क्या देश के हर नागरिक को बचाने के लिए आप मोदी को हटाना चाहते हैं। देश के एक बड़े हिस्से ने इन्हें पहचान लिया है। इनके पास सिर्फ पीएम बनने का सपना है और विजन नहीं है। यह अफवाह और बाहुबल से जीतना चाहते हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -