- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल पर लगा छह करोड़ रुपये में लोकसभा टिकट बेचने का आरोप...
Posted by : achhiduniya
11 May 2019
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी
बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने आप पार्टी पर छह करोड़ रुपये में लोकसभा का टिकट बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने छह करोड़ रुपये में पिता की ओर से
टिकट खरीदने की बात कहकर दिल्ली के सियासी गलियारे में न केवल सनसनी फैला दी, बल्कि विरोधियों के हाथ में एक हथियार भी थमा
दिया है। उदय ने कहा है कि पिता ने टिकट के लिए सीधे पार्टी संयोजक अरविंद
केजरीवाल को छह करोड़ का भुगतान किया। इसके लिए उनके
पास पर्याप्त सुबूत हैं।
बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे ने कहा कि मेरे पिताजी ने मुझे
पढ़ाई के लिए पैसे नहीं दिए और सीधे केजरीवाल को अपने राजनीतिक फायदे के लिए छह
करोड़ दे दिए। मैने उनसे अपनी शिक्षा के लिए पैसे की मांग की तो उन्होंने मना कर
दिया। टिकट के लिए पिता सिर्फ तीन महीने पहले ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिए।
उधर, बलबीर सिंह जाखड़ ने बेटे के इन आरोपों को
झूठा करार दिया है कहा है कि उनकी छवि खराब करने की यह कोशिश है।
![]() |
| [ बलबीर सिंह जाखड़ - उदय जाखड़] |


