- Back to Home »
- State News »
- सीएम अरविंद केजरीवाल ने गौतम गंभीर को भेजा लीगल नोटिस....
Posted by : achhiduniya
11 May 2019
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल
ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार गौतम गंभीर से
अगले 24 घंटे के भीतर लिखित में माफी मांगने और
समाचार पत्रों व सोशल मीडिया पर सच और सही तथ्यों के साथ उसे प्रकाशित करने की
मांग की है। आप की पूर्वी दिल्ली की कैंडिडेट आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप
लगाए थे कि गंभीर ने उनके खिलाफ अपमानजक पर्चे बंटवाए हैं। आतिशी प्रेस कॉन्फ्रेंस
में रो भी पड़ी थीं। गंभीर ने न सिर्फ इन आरोपों का खंडन किया था बल्कि उन्होंने
केजरीवाल पर पलटवार करते हुए कहा था कि केजरीवाल खुद अपनी सहयोगी के खिलाफ यह हरकत
कर रहे हैं।
दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) ने गंभीर पर आरोप लगाए
थे कि उन्होंने आतिशी के खिलाफ अपमानजनक पर्चे बंटवाए जिसके जवाब में पूर्व
क्रिकेटर ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह अपनी सहयोगी के खिलाफ ऐसी
हरकत कर रहे हैं। गंभीर ने साथ ही कहा था कि उन्हें दिल्ली केजरीवाल जैसे सीएम पर
शर्म महसूस होती है। उन्होंने ट्वीट किया, अरविंद
केजरीवाल, मैं एक महिला की मर्यादा से खिलवाड़ को
लेकर आपके कृत्य की निंदा करता हूं। वह भी ऐसी महिला जो आपकी साथी है और वह भी
चुनाव जीतने के लिए? मुझे अरविंद केजरीवाल जैसे सीएम पर शर्म
आती है।
इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी
के उम्मीदवार गौतम गंभीर के ट्वीट को लेकर उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। बीजेपी सांसद
और सुप्रीम कोर्ट के वकील सुब्रमण्यन स्वामी ने उन्हें कानूनी मदद की पेशकश की है।
उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, गंभीर
नक्सलियों द्वारा प्रचारित एक फर्जी और स्व-रचित अज्ञात चिट्ठी पर कोई रक्षात्मक
हो रहे हैं? उन्हें इसपर ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर
गूंगा चुनाव आयोग भी नोटिस जारी करता है तो भी नजरअंदाज करें। अगर गंभीर को कोर्ट
में मदद चाहिए तो मुझे उनकी मदद करने में खुशी होगी।


