- Back to Home »
- State News »
- बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस को एक बार फिर आने वाले समय में परिणाम भुगतने की दी धमकी....
Posted by : achhiduniya
04 May 2019
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बीएसपी प्रत्याशियों को डराया-धमकाया जा रहा है। मुरैना में पार्टी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के प्रचार के लिए पहुंचीं मायावती ने कहा कि अब बीजेपी के दिन लद गए हैं। उन्होंने कहा कि गुना लोकसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी को कांग्रेस ने ख़रीद लिया। बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और देश पर ज़्यादातर समय कांग्रेस ने राज किया, लेकिन फिर भी विकास नहीं हो सका। दलित और शोषितों को आरक्षण का जो सही लाभ मिलना चाहिए था, वो कांग्रेस शासन में नहीं मिल पाया।
गुना लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी के बारे में मायावती
बोलीं कि बीएसपी प्रत्याशी को खरीदकर नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कांग्रेस को
चेतावनी दी कि उसने बीएसपी के साथ जो मध्य प्रदेश में किया गया आने वाले समय में
वह काफी भारी पड़ेगा। इसका ब्याज सहित बदला लिया जाएगा। मायावती ने कहा कि उत्तर
प्रदेश में भाजपा ने भी बीएसपी के साथ एक बार धोख़ा किया था तो बीएसपी ने केंद्र
में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार गिराई थी। उन्होंने कहा कांग्रेस और बीजेपी ने सभी
वर्गों के साथ धोख़ा किया है। मायावती ने मप्र की कमलनाथ सरकार पर सीधा हमला बोला।
उन्होंने कहा कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का कर्ज़ माफ करने की बात
कही थी,लेकिन अभी तक किसी भी किसान का कर्ज़ माफ
नहीं हुआ। सिर्फ फाइलों में कर्ज़माफी हुई ना रोजगार दिया, ना महंगाई भत्ता दिया। कांग्रेस पार्टी अब कभी
मप्र और केंद्र में सत्ता में नहीं आ सकती।


