- Back to Home »
- Politics »
- दल बदलने के साथ किस्मत ने भी मारी दलबदलुओं को लात....
Posted by : achhiduniya
24 May 2019
बीजेपी छोडने वाली सावित्री बाई फुले की किस्मत दगा दे गई। वह
कांग्रेस में गईं और बहराइच से उनकी जमानत जब्त हो गई। कांग्रेस छोडकर बीजेपी में
गये दिनेश की किस्मत ने साथ नहीं दिया, इलाहाबाद से
भाजपा सांसद रहे श्यामा चरण गुप्ता ने सपा का दामन थामा लेकिन बांदा से जीत नहीं
पाये। बसपा छोडकर कांग्रेस में आईं कैसर जहां सीतापुर से चुनाव हार गईं। सपा
छोड़कर कांग्रेस में गए राकेश सचान फतेहपुर से हार गए। बसपा छोड़कर कांग्रेस में
गये नसीमुददीन सिद्दिकी बिजनौर से हार गए। बीजेपी छोडकर कांग्रेस में गये अशोक
कुमार दोहरे इटावा से हार गये।
![]() |
| [ श्यामा चरण गुप्ता] |
मछलीशहर से भाजपा सांसद रहे चरित्र निषाद सपा के
साथ गए लेकिन मिर्जापुर से चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा। यूपी के अलावा देश
की कई सीटों पर दलबदलुओं को हार का मुंह देखना पड़ा। इस लिस्ट में शत्रुघ्न सिन्हा
और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। कुल मिलाकर देश में 76
में से अधिकतर दलबदलुओं को हार का सामना करना पड़ा। क्रिकेट से राजनीति में आये
कीर्ति आजाद धनबाद सीट पर चुनाव हार गए।
![]() |
| [ पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद,शत्रुघ्न सिन्हा] |


