- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- विजय पताका फहराकर वरिष्ठों,लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विजय पताका फहराकर वरिष्ठों,लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से आशीर्वाद लेने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Posted by : achhiduniya
24 May 2019
नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण
आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष अमित शाह भी उनके साथ मौजूद थे। पहले दोनों ने लाल कृष्ण आडवाणी से
मुलाकात की, फिर इसके बाद मुरली मनोहर जोशी के घर
गए। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुरली
मनोहर जोशी ने कहा, हमने पार्टी बनाई, नींव का पत्थर रखा, जो पेड़ लगाया था उसमें अब फल लग रहे हैं। अब
उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है। एक बात साफ है कि देश के पास विकल्प था। मजबूत सरकार
बनाने के लिए बीजेपी और मोदी के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था। विपक्ष कथा
नहीं लिख पाया।
मेरी सिर्फ एक ही उम्मीद है कि पार्टी अपनी क्षमताओं का सर्वोत्तम
उपयोग करते हुए काम करके दिखाएगी। जोशी ने कहा, पीएम मेरे घर
पर कई महीनों तक रह चुके हैं, 15 मिनट की
बात तो छोड़ ही दीजिए। लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा
बीजेपी की यह शानदार जीत इसलिए संभव हुई है क्योंकि आडवाणी जैसी महान शख्सियत ने
दशकों तक पार्टी को खड़ा किया और लोगों को एक नया नरेटिव दिया।
वहीं पीएम ने
बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी की तारीफ करते हुए कहा, डॉ मुरली मनोहर जोशी स्कॉलर और बुद्धिमान हैं।
भारतीय शिक्षा पद्धति में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने बीजेपी और कई
कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए काम किया। इन कार्यकर्ताओं में मैं भी शामिल
हूं। उनसे सुबह मुलाकात की और उनकी दुआ
मांगी।


