Posted by : achhiduniya 27 May 2019


स्कूटर सेगमेंट देश में तेजी से बढ़ रहा है। इस डिमांड को देखते हुए लगभग हर प्रमुख टू-वीलर कंपनी के स्कूटर मार्केट में उपलब्ध हैं। यहां तक कि आमतौर पर परफॉर्मेंस बाइक पर फोकस करने वाली सुजुकी और यामाहा के स्कूटर भी मार्केट में उपलब्ध हैं। इनमें बजाज ही ऐसी कंपनी है, जो इस सेगमेंट में नहीं है। अब कंपनी अर्बनाइट स्कूटर के साथ इस खालीपन को भरने की तैयारी में है। देश की प्रमुख मोटरसाइकल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने भारत में अपना सफर स्कूटर के साथ शुरू किया था। बजाज के स्कूटर्स की टैग लाइन हमारा बजाज काफी पाप्युलर थी, लेकिन बाद कंपनी सिर्फ मोटरसाइकल बनाने लगी।
अब स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए बाजाज एक बार फिर इस सेगमेंट में वापसी की तैयारी में है और वह भी इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ। यह स्कूटर बजाज ऑटो के इलेक्ट्रिक डिविजन बजाज अर्बनाइट  के माध्यम से बाजार में उतारा जाएगा। बजाज अर्बनाइट स्कूटर को देश में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। हाल में भी इस स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और विडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं। यह स्कूटर इस के अंत या साल 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। बाजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसी संभावना है कि इसकी स्टाइलिंग कुछ हद तक कंपनी के पुराने स्कूटर्स जैसी होगी, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर्स की याद दिलाएगा। फुल चार्ज में 200 km तक दौड़ेंगे ये ई-स्कूटर। चौड़े फ्रंट ऐप्रन, कर्व साइड पैनल और बड़े रियर व्यू मिरर के साथ स्कूटर का ओवरऑल लुक दमदार होगा। 
हालांकि, रेट्रो और मॉडर्न के बीच बैलेंस बनाने के लिए कंपनी स्कूटर में अलॉय वील्ज, फ्रंट व रियर डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलैम्प व टेल लाइट दे सकती है। फीचर्स की बात करें, तो बजाज अर्बनाइट स्कूटर में बेहतर सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) मिलेगा। इसमें बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल होगा, जिसमें बैटरी रेंज, ओडोमीटर और ट्रिपमीटर की जानकारी भी मिलेगी। स्मार्टफोन और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए यह इंस्ट्रूमेंट पैनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी सपॉर्ट करेगा। लॉन्चिंग के बाद बजाज अर्बनाइट इलेक्ट्रिक स्कूटर को अथर और ओकिनावा के स्कूटर्स के टक्कर मिलेगी।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -