- Back to Home »
- Crime / Sex »
- टिकटॉक वीडियो बनाने के चक्कर में पहुंचे जेल.....
Posted by : achhiduniya
16 May 2019
बीते दिनो टिकटॉक पर अश्लील और हिंसा से भरी वीडियो
अपलोड होने के चलते मद्रास हाई कोर्ट की
मदुरै बेंच ने 13 अप्रैल को केंद्र सरकार को टिकटॉक की डाउनलोडिंग पर बैन लगाने का
निर्देश दिया था। मीडिया से भी कहा गया था कि वो टिकटॉक पर बने वीडियो प्रसारित न
करे। इसके बाद टिकटॉक को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर से हटा लिया गया था।
हालांकि सुप्रीम कोर्ट के दखल देने के बाद 24 अप्रैल को मद्रास हाई कोर्ट बैन वापस
ले लिया था। महाराष्ट्र के पुणे के नजदीक पिंपरी चिंचवड में 4 युवक ऐसी ही एक
टिकटॉक वीडियो के चक्कर में जेल हवालात पहुंच गए हैं। क्या है मामला? इन चारों युवकों ने टिकटॉक के जरिए एक वीडियो बनाया
था जिसमें ये हाथों में तलवारें लेकर डांस कर रहे थे।
इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म अभिनेता संजय दत्त का डायलॉग सुनाई दे रहा है-अपुन को कोई टच नहीं कर सकता, और इन चारों के हाथ में तलवार हैं। पुलिस ने इस वीडियो के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पिंपरी पुलिस ने दो युवकों अभिजीत सत्कार (22) और शंकर बिराजदार (19) को गिरफ्तार कर लिया है जबकि जीवन रानावडे और एक अन्य नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विडियो बनाने के पीछे मकसद लोगों को डराना था।