- Back to Home »
- State News »
- भारतीय जनता पार्टी और जदयू 'नाले के कीड़े' और PM मोदी ‘जल्लाद’…..बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
भारतीय जनता पार्टी और जदयू 'नाले के कीड़े' और PM मोदी ‘जल्लाद’…..बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी
Posted by : achhiduniya
08 May 2019
पत्रकारो द्वारा प्रियंका गांधी के दुर्योधन वाले
बयान पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता राबड़ी
देवी से पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। जब ये लोग
(बीजेपी वाले) रातों रात पत्रकार और जज की हत्या करवा सकते हैं तो उन्हें
(प्रियंका को) दूसरी भाषा बोलनी चाहिए। राबड़ी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि ये
लोग (बीजेपी वाले) जल्लाद हैं। राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर साधा
निशाना साधते हुए उन्हें भी जल्लाद कहा साथ ही बीजेपी और जेडीयू को गंदी नाली और
बाथरूम का कीड़ा तक बता दिया। राबड़ी देवी ने कहा, 'पीएम मोदी उस तरह की भाषा अपना रहे हैं।
नाली के कीड़े हैं सब। जदयू और भाजपा
वाले सब नाली के कीड़े हैं। पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का
विनाश करके जा रहे हैं। राबड़ी देवी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद
राय ने कहा कि राबड़ी देवी जल्लाद कह रही हैं, लेकिन बिहार
की और देश की जनता नरेंद्र मोदी को मसीहा मान रही है। हारने वाले लोग अनाप-शनाप
बोलते हैं और आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करते हैं। जिनकी जैसी सोच होती है वैसे ही
शब्दों का उपयोग करते हैं।
उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को ऐसे बयान नहीं देने
चाहिए। यह हताशा में दिया गया बयान है। प्रधानमंत्री को जल्लाद कह देना यह बहुत ही
आपत्तिजनक है। इसकी घोर निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री का पद सम्मानित होता है। ऐसे
बयान देने का मतलब है कि राबड़ी देवी ने 40 सीटों पर हार स्वीकार कर ली है।


