- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- जीवन के 49 पूरे कर 50 वे वर्ष की तरफ बड़ते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कदम....
Posted by : achhiduniya
19 June 2019
कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 के दिन हुआ था। राहुल गांधी को उनके शुभचिंतक, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर #IAmRahulGandhi और #HappyBirthdayRahulGandhi हैशटेग ट्रेंड करने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राफेल डील में भ्रष्टाचार के आरोप
लगाए थे। राहुल गांधी ने अपने प्रचार के दौरान चौकीदार चोर है के नारे खूब लगाए थे। पीएम मोदी और राहुल गांधी
के बीच राजीव गांधी को लेकर भी दोनों में बहस हुए थी। पीएम मोदी ने यूपी में एक
रैली के दौरान राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 बताया था। इसके जवाब में राहुल गांधी ने पीएम
मोदी को झप्पी का ऑफर देते हुए कहा था कि आपके कर्मों का फल मिलेगा। हालांकि, राहुल गांधी की पूरी कोशिश के बाद भी कांग्रेस
प्रदर्शन नहीं कर पाई।
कांग्रेस के खाते में केवल 52 सीटें आईं. इस बार राहुल
गांधी अपनी लोकसभा सीट अमेठी भी नहीं बचा पाए। हालांकि, उन्होंने केरल
के वायनाड सीट से जीत हासिल की है। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को
भारी बहुमत से जीत मिली। पीएम मोदी के ट्वीट पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए लिखा
है, बधाई देने के लिए शुक्रिया नरेंद्र मोदी जी
मैं उनकी सराहना करता हूं।


