- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र सरकार ने किया लोक लुभावन बजट पेश...
Posted by : achhiduniya
18 June 2019
महाराष्ट्र में इस साल चुनाव होने वाले हैं और राज्य में सूखे
से किसान बेहाल है। बीते लोकसभा चुनाव में इसका कोई असर नहीं दिखा। विपक्ष ने आरोप
लगाया कि चुनाव से पहले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए सरकार ने बड़े बड़े
वादे किए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को 2019-20 का बजट पेश किया। बजट के
अनुसार महाराष्ट्र सरकार का राजस्व घाटा 20 हज़ार 292 करोड़ का है। चुनावी साल के
कारण बजट में बड़ी बड़ी योजनाओं का ऐलान किया गया है और सभी वर्गों को खुश करने की
कोशिश भी की गई है। बजट के मुताबिक महाराष्ट्र पर कुल कर्ज़ 4 लाख 71 हज़ार 642 करोड़
का है।
पिछले साल यह कर्ज़ 4 लाख 14 हज़ार 411 करोड़ का था। इस साल राज्य का राजस्व
घाटा 20 हज़ार 292 करोड़ 94 लाख रुपये का है। आरक्षण की मांग कर रहे धनगर समाज के
विकास के लिए सरकार ने 1 हज़ार करोड़ रुपयों का प्रावधान किया है। 2022 तक किसानों
की आय को दोगुना करने के लिए सिंचाई और खेती की कई योजनाओं को शुरू करने का वादा
किया है। इसी तरह युवकों के लिए रोज़गार की नई योजनाओं का एलान भी होगा। दूसरी तरफ, अल्पसंख्यकों और महिलाओं को रोज़गार देने के लिए
100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सरकार उम्मीद कर रही है कि विधानसभा चुनाव में
भी जनता एक बार फिर से उसे ही चुनेगी।

