- Back to Home »
- State News , Tours / Travels »
- दिल्ली की महिलाओ को मेट्रो और DTC बसों में मुफ्त में सफर की सौगात देने के ऐलान के साथ मांगा सुझाव सीएम केजरीवाल ने...
दिल्ली की महिलाओ को मेट्रो और DTC बसों में मुफ्त में सफर की सौगात देने के ऐलान के साथ मांगा सुझाव सीएम केजरीवाल ने...
Posted by : achhiduniya
03 June 2019
लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार
अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। केजरीवाल सरकार महिलाओं का
विश्वास जीतने और उन्हें अपने पाले में लाने के लिए बहुत बड़ी योजना लागू करने जा
रही है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मेट्रो और DTC बसों में
महिलाओं को मुफ्त यात्रा की स्कीम लागू करने का ऐलान किया है। महिलाओं को मुफ्त
में सफर को लेकर सीएम केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सूचना दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस
में उन्होंने कहा कि यह स्कीम अगले 2-3 महीने में लागू हो जाएगी। साथ ही उन्होंने इस स्कीम को लेकर दिल्ली के
लोगों से सुझाव भी मांगा है।
अगर आप कोई
सुझाव देना चाहते हैं तो delhiwomensafety@gmail.com पर मेल भेज
सकते हैं। AAP ✔@AamAadmiParty "अब दिल्ली में महिलाएं Delhi Metro और DTC बसों में कर
सकेंगी मुफ्त में यात्रा, अगले 2-3 महीने में लागू हो जाएगा यह
नियम"- @ArvindKejriwal अरविंद
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार इस खर्च का वहन करेगी। साथ में उन्होंने कहा कि
अगर महिलाएं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करेंगी तो इसके कई फायदे हैं। सड़कों
पर गाड़ियां कम होंगी जिससे प्रदूषण कम
होगा। साथ ही बसों में मार्शल होने की वजह से वो ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी।
उन्होंने कहा कि बसों में मार्शल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
इस स्कीम को लागू करने को लेकर सीएम केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार का खजाना
बचत (सरप्लस) में है। बचा हुआ पैसा भी दिल्ली के लोगों का है जो उन्होंने टैक्स के
रूप में चुकाया है। हमारी सरकार में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ है और हमने टैक्स
भी नहीं बढ़ाया है। ऐसे में दिल्ली का लोगों पैसा हम उन्हीं पर खर्च करने जा रहे
हैं। बता दें, दिल्ली में DTC और मेट्रो से
सफर करने वालों में 33 फीसदी महिलाएं हैं।


