Posted by : achhiduniya 14 June 2019

इस्लाम में ब्याज से मिली रकम को इस्लाम विरोधी माना जाता है। बेंगलुरू में मोहम्मद मंसूर खान ने इस्लामिक बैंक के नाम पर मुस्लिम लोगों को बड़े रिटर्न का वादा कर एक फर्जी स्कीम कि शुरुआत की थी। मंसूर ने 2006 में आई मॉनेटरी अडवाइजरी (IMA) के नाम से एक कंपनी बनाई। जिसमें उसने इनवेस्टर्स को बताया कि यह संस्था बुलियन में निवेश करेगी और निवेशकों को 7-8 प्रतिशत रिटर्न देगी। इसलिए उसने धर्म का कार्ड खेलते हुए निवेशकों को बिजनेस पार्टरनर का दर्ज दिया।
मैनेजमेंट ग्रैजुएट मंसूर खान ने लोगों को भरोसा दिलाया कि 50 हजार के निवेश पर उन्हें तिमाही, छमाही और सालाना अवधि के अंतर्गत रिटर्न दिया जाएगा। इस तरह उसने ब्याज वाली मुसलमानों की धारणा को खत्म कर दिया। मंसूर ने इस स्कीम को सफल बनाने के लिए मौलवियों और मुस्लिम नेताओं का सहारा लिया। सार्वजनिक तौर पर वह और उसके कर्मचारी हमेशा साधारण कपड़ों में दिखते, लंबी दाढ़ी रखते और ऑफिस में ही नमाज पढ़ते। 
इतना ही नहीं शुरुआत में निवेशकों को नगद रिटर्न मिलता और बड़े निवेशकों को चेक दिए जाते, जिससे उसकी योजना का और ज्यादा प्रचार हुआ। आईएमए में पांच लाख रुपये लगा चुके नाविद ने बताया कि उसने मुसलमानों को धार्मिक भावनाओं के जरिए फंसाने का हथकंडा अपनाया। हालांकि उसके इस फ्रॉड का अंदाजा साल 2017 से ही निवेशकों को होने लगा था, जब लोगों का रिटर्न गिरकर पहले 9 से 5 फीसदी तक आया और फिर 2018 आते-आते सिर्फ 3 फीसदी रह गया। इस साल फरवरी में रिटर्न घटकर मात्र 1 फीसदी रह गया,लेकिन तगड़ा झटका तो निवेशकों को मई में लगा जब एक फीसदी रिटर्न भी खत्म हो गया। 
इसके बाद लोगों का सब्र का बांध टूट गया और अपनी पूंजी वापस लेने की मांग की। मंसूर खान ने निवेशकों के बढ़ते विरोध को देख पहले तो ईद पर ऑफिस बंद की मगर जब लोगों की विदड्रॉल रिक्वेस्ट ज्यादा आने लगी दुबई भाग गया। बेंगलुरू में इस्लामिक बैंक के नाम पर करीब 30 हजार मुस्लिमों के साथ 1500 करोड़ की धोखाधड़ी कर दुबई भाग गया। पुलिस ने इस शख्स के घर से लग्जरी कार जगुआर और रेंज रोवर जब्त की है।  कर्नाटक पुलिस ने एसआईटी का गठन कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ₹13,300 करोड़ बैंक फ्रॉड केस बंद, संदेसरा बंधुओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत।@ बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झड़प, कई जगह TMC- बीजेपी कार्यकर्ताओं में मारपीट।@ अयोध्या जाएगा कर्नाटक के असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों का ग्रुप, कांग्रेस आलाकमान के लिए संदेश?।@ सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता।@ ममता ने कहा था 5 लाख नौकरियां देंगी, आज 84 लाख बेरोजगारी भत्ता मांग रहे, राहुल गांधी ने TMC का वादा याद दिलाया।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हुआ उद्धाटन, PM मोदी बोले- अंबेडकर की सोच पर काम कर रही सरकार।@ मुंबई को बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा, अदाणी एनर्जी की 1,000 मेगावॉट HVDC पावर लाइन शुरू।@ ग्रेटर नोएडा में 600 बच्चों का भविष्य अधर में, दबंगों ने स्कूल पर जड़ दिया परमानेंट ताला।@ चतरा में डेढ करोड़ की अफीम बरामद, एक दिन पहले ही 50 लाख के मादक पदार्थ हुए थे जब्त।@ रेप और गैंगरेप की वारदातों से शर्मसार हो रहा छत्तीसगढ़, तीन साल में 9000 से ज्यादा मामले दर्ज।@ डोनाल्ड ट्रंप की नाकाबंदी फेल? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से पार निकले कम से कम 3 जहाज।@ बेंगलुरु में मां ने नाबालिग बेटी की हत्या की, फिर खुद कर लिया सुसाइड।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -