- Back to Home »
- State News , Tours / Travels »
- दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर पर केंद्र सरकार ने लगाई ब्रेक....
Posted by : achhiduniya
27 June 2019
बीते 12 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि
दिल्ली मेट्रो ने आप सरकार को महिलाओं की मुफ्त यात्रा पर रिपोर्ट भेजी है और
किराया निर्धारण समिति से मंजूरी लेने सहित जरूरी तैयारियों के लिए कम से कम आठ
महीनों का समय मांगा है। उन्होंने कहा था कि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन
(डीएमआरसी) से उनकी सरकार को मिली रिपोर्ट में किराया छूट को वित्तपोषित करने के
लिए 1566.64 करोड़ रुपये की सालाना जरूरत की बात कही गई है।
सीएम केजरीवाल ने कहा
था कि किराया निर्धारण समिति की मंजूरी केवल औपचारिकता है और उन्होंने इस चिंता को खारिज किया कि यह
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए अड़चन पैदा कर सकता है। अधिकारियों ने कहा कि
दिल्ली मेट्रो के किराया संबंधी निर्णयों के लिए केन्द्र द्वारा बनाई गई किराया
निर्धारण समिति के गठन में थोड़ा समय लग सकता है। केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो
में महिलाओं को मुफ्त सफर कराने के लिए भेजे गए प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।
केंद्र सरकार की ओर से कहा गया है कि इस प्रस्ताव में कुछ खामियां हैं। इसलिए इसे
फिलहाल रद्द किया जा रहा है।


