- Back to Home »
- Tours / Travels »
- वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा के बीच आठ घंटे में पूरी करेगी दूरी...वैष्णो देवी के भक्तों को होगी सुविधा
वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा के बीच आठ घंटे में पूरी करेगी दूरी...वैष्णो देवी के भक्तों को होगी सुविधा
Posted by : achhiduniya
27 June 2019
नई दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन तीन स्टेशनों अंबाला, लुधियाना और जम्मू तवी पर रुकेगी।
जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली से लुधियाना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 130 किलोमीटर
प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन को लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरी हो गई
हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दस दिन के भीतर ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
नई
दिल्ली से कटरा के बीच की दूरी वंदे भारत एक्सप्रेस आठ घंटे में पूरी करेगी। अभी
इस दूरी को पूरा करने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। इस रूट पर चलने के लिए वंदे
भारत एक्सप्रेस की नई रेक बनकर तैयार है। मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में बनी
वंदे भारत एक्सप्रेस को पहले T-18 नाम दिया गया था। फरवरी
महीने में सबसे पहले इसे नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय
क्षेत्र वाराणसी के बीच चलाया गया था।
खुद पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई
थी। वंदे भारत एक्सप्रेस ना सिर्फ सेमी हाई स्पीड ट्रेन है बल्कि इसमें सुरक्षा और
उच्च तकनीकि पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।


