- Back to Home »
- Sports »
- भारतीय पैरा स्पेशल फोर्स चिन्ह {बलिदान ब्रिगेड} के इस्तेमाल पर आईसीसी ने बीसीसीआई से चिन्ह हटवाने की अपील की...
भारतीय पैरा स्पेशल फोर्स चिन्ह {बलिदान ब्रिगेड} के इस्तेमाल पर आईसीसी ने बीसीसीआई से चिन्ह हटवाने की अपील की...
Posted by : achhiduniya
06 June 2019
आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत के पहले मैच में धोनी को दक्षिण
अफ्रीका के खिलाफ विकेट कीपिंग दस्तानों पर भारतीय पैरा स्पेशल फोर्स का चिन्ह का
इस्तेमाल करते देखा गया था। आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा है कि वह धोनी के दस्तानों
पर से यह चिन्ह हटवाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बीसीसीआई (BCCI) से अपील करते
हुए कहा है कि वह विकेट कीपर महेंद्र सिंह धोनी से उनके दस्तानों पर बने सेना के
चिह्न को हटाने को कहे।
आईसीसी के महाप्रबंधक, रणनीति
समन्व्य, क्लेयर फरलोंग ने आईएएनएस से कहा,हमने बीसीसीआई से इस चिन्ह को हटवाने की अपील की
है। धोनी के दस्तानों पर बलिदान ब्रिगेड का चिह्न है। सिर्फ पैरामिल्रिटी कमांडो
को ही यह चिह्न धारण करने का अधिकार है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धोनी ने
हरे रंग के विकेटकीपिंग दस्ताने पहने थे और इस पर बलिदान ब्रिगेड का चिह्न छपा हुआ
हुआ था। जैसे ही धोनी की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, तो देखते ही
देखते यह बहुत ही तेजी से वायरल हो गई। खासकर भारतीय क्रिकेट प्रेमियों ने माही के
इस अंदाज ही अपने-अपने शब्दों में जमकर प्रशंसा की, लेकिन धोनी का
देशभक्ति या सेना प्रेम का अंदाज आईसीसी को पसंद नहीं आया है।

