- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी को गंभीरता से नही ले रहे वरिष्ठ नेता...बंया किया दिल का दर्द
Posted by : achhiduniya
27 June 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की और इस्तीफे देने के निर्णय पर कायम रहने का अपना रुख दोहराया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह पार्टी प्रमुख नहीं रहते हुए भी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। सूत्र ने अनुसार,राहुल गांधी ने कहा कि वह इस बात से दुखी हैं कि उनके इस्तीफे के बावजूद पार्टी शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों, महासचिवों, प्रभारियों और वरिष्ठ नेताओं को अपनी जवाबदेही का अहसास नहीं हुआ। सूत्र के मुताबिक राहुल गांधी ने यह भी कहा, मैं अब अध्यक्ष नहीं रहूंगा,पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया होनी चाहिए।
किसी दूसरे को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। मैंने नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया
से भी खुद को अलग करने का निर्णय लिया हैं। मैं पार्टी में सक्रिय रहूंगा और आपकी
(युवाओं) तथा जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। सूत्र ने कहा, राहुल गांधी ने यह भी कहा कि बुजुर्ग नेताओं को
अब अपने भविष्य की चिंता नहीं है, बल्कि युवाओं
को चिंता है इसलिए अब कांग्रेस में भविष्य 45 वर्ष से कम आयु के नेताओं का है।
लोकसभा
चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद 25 मई को हुई पार्टी कार्य समिति की बैठक
में राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि कार्य समिति के
सदस्यों ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया
था। इसके बाद से राहुल गांधी लगातार इस्तीफे की पेशकश पर अड़े हुए हैं।


