- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेलवे में No Bill, No Payment का नियम लागू, ट्रेन में बिल न दें वेंडर तो यात्री फ्री में सामान लेने का हकदार....
रेलवे में No Bill, No Payment का नियम लागू, ट्रेन में बिल न दें वेंडर तो यात्री फ्री में सामान लेने का हकदार....
Posted by : achhiduniya
19 July 2019
भारतीय रेलवे ने स्टेशनों और ट्रेनों में नो बिल, नो पेमेंट की नीति को
गुरुवार (18 जुलाई) से लागू कर दिया है। नए नियम के
मुताबिक यदि आपको वेंडर बिल नहीं देता तो आपको इसके लिए भुगतान करने की जरूरत नहीं
है। रेल मंत्री ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि रेलवे ने No Bill, No Payment का नियम लागू करते हुए वेंडर द्वारा
ग्राहकों को बिल देना जरूरी कर दिया है। यदि वेंडर बिल देने से इनकार करता है तो
आपको उसे पैसे देने की जरूरत नहीं है। साथ ही रेल मंत्री ने एक ट्विट पोस्ट किया
है, इसमें ग्राहकों को नए नियम की जानकारी दी
गई है। दरअसल रेलवे की तरफ से इस नियम को लागू करने का मकसद यह है कि पिछले दिनों
स्टेशन परिसर और ट्रेनों में वेंडरों के मनमानी की शिकायतें आती रही हैं। यात्रियों
की शिकायत रहती है कि वेंडर किसी भी चीज को तय कीमत से ज्यादा पर बेचते हैं। ऐसे
में कई बार यात्रियों और वेंडर के बीच झगड़ा भी हो जाता है।
Piyush Goyal ✔@PiyushGoyal रेलवे द्वारा No Bill, No Payment की नीति अपनाते हुए विक्रेताओं द्वारा
ग्राहकों को बिल देना अनिवार्य किया गया है। ट्रेन अथवा रेलवे प्लेटफार्म पर यदि
कोई विक्रेता आपको बिल देने से इंकार करता है तो आप को उसे पैसे देने की आवश्यकता
नही है। रेलवे ने पिछले कुछ सालों में यात्रियों की
सुविधाओं के लिए कई पहल की हैं। अब रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत को
देखते हुए एक और नियम बनाया है। आप भी जब ट्रेन में सफर के दौरान कोई सामान खरीदते
हैं तो वेंडर उसका बिल नहीं देता,लेकिन अब ऐसा
नहीं होगा। रेलवे की तरफ से बनाए गए नए नियम के अनुसार ट्रेन या स्टेशन परिसर में
सामान बेचने वाले वेंडर को आपको बिल देना जरूरी है। यदि वेंडर आपको बिल नहीं देता
तो वह सामान पूरी तरह फ्री होगा।

