- Back to Home »
- Tours / Travels »
- रेडीमेड ट्रेनें मेक इन इंडिया पॉलिसी के तहत खरीदी पर विचार कर रही सरकार....
Posted by : achhiduniya
16 July 2019
मोदी सरकार भारतीय रेलवे के नुकसान को कम करने का प्रयास कर रही है जिसके अंतर्गत रेलवे में प्राइवेट कंपनियों को शामिल करना, और उन्हें निवेश के लिए आमंत्रित करना है। अख़बार द हिंदू की एक ख़बर के अनुसार इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए हाल ही में केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश अगाड़ी और ट्रेन मैन्युफैक्चरिंग और कोच फैक्ट्री से जुड़े अधिकारियों की हाल ही में दिल्ली में एक खास बैठक भी हुई थी।
द हिंदू की ख़बर के
अनुसार, फिलहाल रेलवे ईएमयू (EMU) और मेमू
(MEMU) ट्रेनों की रेक मंगवाने पर विचार कर रहा है। भारत में रेलवे की
तीन प्रोडक्शन यूनिट इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (चेन्नई), मॉडर्न कोच फैक्ट्री (रायबरेली) और रेल कोच फैक्ट्री (कपूरथला)
हैं। कहा जा रहा है कि रेडीमेड ट्रेनों के साथ ही रेलवे को नई तकनीक भी मिल जाएगी।
ख़बर के मुताबिक रेलवे अगले 3 सालों में 2000 रेक खरीद सकता है। इनमें EMU और MEMU के अलावा 320 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और
कोलकाता मेट्रो भी शामिल होंगीं। रेक बिना इंजन के डिब्बों की कड़ी होती है। हालांकि
सभी तरफ से रेलवे के इस संभावित कदम का स्वागत नहीं हुआ है।
रेलवे में प्रोडक्शन यूनिट
से जुड़े लोग इस कदम को अपनी नौकरियों पर मंडराते खतरे के तौर पर भी देख रहे हैं। हालांकि
रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पूरी ट्रेन को खरीदने की योजना मेक इन इंडिया
पॉलिसी के तहत ही आएगी। ऐसा पहली बार नहीं है कि रेलवे ने पूरी ट्रेनें खरीदने का
निर्णय किया हो, इससे पहले भी चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड ने अपने
प्रोजेक्ट के लिए रेडीमेड ट्रेनें ही खरीदी थीं।


