Posted by : achhiduniya 26 July 2019


लोकसभा में गुरुवार को समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान द्वारा की गई लोकसभा में सांसद और पीठासीन सभापति रमा देवी पर अनैतिक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेताओं की बैठक बुलाई थी। सांसद आजम खान के खिलाफ कार्रवाई के मुद्दे पर स्पीकर बिरला के चैंबर में नेताओं की बैठक हुई। लोकसभा स्पीकर के साथ सभी पार्टियों के सभी फ्लोर लीडरों की इस बैठक में तय हुआ कि ओम बिरला आजम खान को सदन में माफी मांगने के लिए कहेंगे। अगर आजम खान माफी नहीं मांगेंगे तो उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर कार्रवाई करेंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सोमवार को आजम खान से सदन में बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा जाएगा। 
अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पीकर को अधिकृत किया गया है। कुछ महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है। इसमें आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। रमा देवी ने कहा है कि आजम खान को पांच साल के लिए निकाल दिया जाए। इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा में बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी सहित सभी दलों ने पीठासीन सभापति रमा देवी के बारे में आजम खान की टिप्पणी की पार्टी लाइन से हटकर कड़ी निंदा की और स्पीकर से इस मामले में कठोर कार्रवाई करने की मांग की। 
इस मामले पर शून्यकाल में निचले सदन में विभिन्न दलों की महिला सांसदों समेत दलों के नेताओं ने अपनी बात रखी। निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी ने आजम खान के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, अन्य दलों की महिला सांसदों ने भी की निंदा,विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि या तो आजम खान इसके लिए माफी मांगें या उन्हें निलंबित कर दिया जाए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विभिन्न दलों के नेताओं एवं सदस्यों की इस मुद्दे बात सुनने के बाद तय किया कि वे सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करके इस बारे में निर्णय करेंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -