Posted by : achhiduniya 16 July 2019

दिल्ली से सटे गुरुग्राम की श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिंटी में इस साल से 9वीं  कक्षा के बाद छात्र अपने हुनर और पसंद के मुताबिक 118 से ज्यादा डिग्री कोर्स  में एडमिशन ले सकते हैं। जो छात्र किसान, प्लंबर, मेकेनिक, बावरची, कढ़ाई, जैसे  हुनर को नई पहचान देना चाहते हैं वे आसानी से 9वीं या 12वीं के बाद  एडमिशन ले सकते हैं। स्किल यूनिवर्सिटी का सिलेबस इस तरीके से तैयार किया  गया है कि पढ़ते-पढ़ते ही बच्चे कमाई भी कर रहे हैं, जिससे वे सेल्‍फ इम्‍प्‍लॉयड  तो बन ही रहे हैं, साथ ही परिवार की देखभाल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की स्किल डेवलेपमेंट स्कीम के तहत हरियाणा में बनी स्किल यूनिवर्सिटी से  निकलने वाले छात्र को नौकरी के लिए भटकना नही पड़ेगा। 

हर साल करीब 12  हजार विद्यार्थियों को हाथ का हुनर और रोजगार दिया जा रहा है। स्किल  यूनिवर्सिटी की खास बात यह है कि यहां बच्चे अपनी रुचि के हिसाब से अपना  कॅरियर बना रहे हैं। यूनिवर्सिटी की एक और खासियत यह है कि यहां पर पढ़ाई  क्लासरूम में नहीं सीधे इंडस्ट्री में होती है। बड़ी-बड़ी कंपनियां को बच्चों को  आज और आने वाले कल के लिए बखूबी ट्रेंड किया जा रहा है। छात्र जिस  स्किल में डिग्री हासिल करना चाहता है,उसी इंडस्ट्री में उसकी पढ़ाई होती है और हर महीने 100 घंटे का काम दिया जाता है, जिससे 8 से 10 हजार रुपये रुपये स्टाइपेंड भी मिल रहा है। 
[प्रतीकात्मक चित्र ]
यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. रितु बजाज के मुताबिक यूनिवर्सिटी में एकेडमिक एजुकेशन नहीं बल्कि नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (NSQF) शिक्षा का पैमाना है। यूनिवर्सिटी का सिलेबस सबसे अलग है, एडमिशन के साथ ही बच्चों को रोजगार भी मिल रहा है। यूनिवर्सिटी में करीब 30 स्किल में कुल 118 कोर्स है, जिनमें टेक्निकल व नॉन टेक्निकल से लेकर कुकिंग, लोक कला, गीत, संगीत, नृत्य से लेकर रोजगार पूरक सभी कोर्स हैं। कोर्स में बकायदा डिग्री हासिल कर सकता है। देश की पहली स्किल यूनिवर्सिटी प्लंबर से लेकर इलेक्ट्रिशियन के हुनर को पेशे में बदलने वाले स्किल्ड प्रोफेशनल्स तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -