Posted by : achhiduniya 31 July 2019


भारत, मध्य पूर्व, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में धूप, बारिश और ठंडी हवाओं से बचने के लिए पग पहनने का चलन शुरू हुआ था। कुछ इलाकों में केवल आस्थावानों को पग पहनने की इजाज़त थी तो कुछ इलाकों में अलग संस्कृति के चलते नास्तिकों को अलग रंग की पग पहनने की व्यवस्था रही।  उदाहरण के लिए आठवीं सदी में इजिप्ट और सीरिया में ईसाई नीली, यहूदी पीली और समारी लाल जबकि मुस्लिम सामान्य तौर से सफेद पगड़ी पहना करते थे। 16वीं सदी में मुग़ल साम्राज्य से पहले भारत में, सामान्य तौर पर केवल शाही परिवारों या उच्च अधिकारियों को ही पगड़ी पहनने की इजाज़त रही थी। ये सामाजिक प्रतिष्ठा और उच्च वर्ग का प्रतीक था। खास तौर से हिंदू संप्रदाय में, निम्न मानी जाने वाली जातियों को पगड़ी पहनने की इजाज़त नहीं थी। 
 इस्लामी शासन में इस व्यवस्था में बदलाव शुरू हुआ। बाद में, जब औरंगज़ेब का शासन काल आया तब एक खास आबादी को अलग पहचानने के लिए इस पगड़ी का इस्तेमाल शुरू हुआ। औरंगज़ेब ने गैर मुस्लिमों, खास तौर से सिखों की आबादी को पहचानने के लिए पगड़ी की व्यवस्था की। औरंगज़ेब ने जब सिखों के गुरु तेग बहादुर को मौत के घाट उतारा, तब उनके बेटे गोबिंद ने खालसा पंथ की स्थापना की और सिखों के लिए पग पहनना अनिवार्य किया। ये पग शासन के विरोध के साथ ही, सिखों की आज़ादी और समानता का प्रतीक बनी। सिखों की पहली और प्रमुख पहचान उनकी पगड़ी होती है, जिसे पग भी कहा जाता है। सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश और दुनिया के कई हिस्सों में सिखों की खासी आबादी इस पगड़ी की वजह से अलग पहचानी जाती है और समय समय पर इस पगड़ी को लेकर विवाद से भी दो-चार होती है। 
सिखों की पगड़ी जैसी आज है, क्या हमेशा से वैसी ही रही है? कैसे ये पग सिखों की पहचान बनती चली गई? इन तमाम सवालों के जवाब में इतिहास की परतें खंगालती एक किताब प्रकाशित हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि पगड़ी का इतिहास करीब 4 हज़ार साल पुराना है और दुनिया की कई सभ्यताओं में फैला हुआ है। अमित अमीन और नरूप झूटी लिखित किताब 'टर्बन्स एंड टेल्स' के कुछ अंशों के ज़रिये आप ये समझ सकते हैं कि पगड़ी कैसे सिखों की विकास यात्रा में रूप और आकार बदलकर वर्तमान स्वरूप तक पहुंची। इस किताब के मुताबिक़ पगड़ी की ठीक ठीक शुरूआत को लेकर कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं है, लेकिन पगड़ी जैसा एक पहनावा 2350 ईसा पूर्व में एक शाही मैसोपोटामियन शिल्प में दिखाई देता है। माना जाता है कि इस पहनावे का यह सबसे पहले का नमूना है। ये भी समझा जाता है कि अब्राहमी धर्मों से पहले भी यह पहनावा प्रचलित था। 
1845 में जब पंजाब में ब्रितानिया हुकूमत ने पैठ बनाई तब पगड़ी के चलन में कई बदलावों का सिलसिला शुरू हुआ। पहले पग को सिख सिपाहियों को अलग करने के लिए इस्तेमाल किया गया। अंग्रेज़ों को सलीक़ा पसंद था इसलिए उन्होंने एक ख़ास आकार और सिमिट्री वाली पग का चलन शुरू किया। शुरूआत में ये पग केन्याई स्टाइल की रही और फिर बाद में इसका रंग रूप और बदलता रहा। इस पग में चक्कर लगाने की परंपरा भी अंग्रेज़ों ने ही शुरू करवाई। अंग्रेज़ों की वजह से ही सिखों ने अपनी दाढ़ी को बांधना भी शुरू किया था। अस्ल में, अंग्रेज़ी बंदूक चलाते समय खुली दाढ़ी में आग लगने की आशंका रहती थी इसलिए सिपाहियों को हिदायत थी कि वो दाढ़ी को ठोड़ी के पास बांधें। ये सिलसिला ऐसा चला कि आज भी कई सिख इस नियम का पालन करते हैं। 
अंग्रेज़ी राज से आज़ादी मिलने के बाद भारत में कई धर्मों ने अपनी पहचानों को लेकर विचार शुरू किया। हिंदुओं ने पगड़ी पहनना छोड़ा क्योंकि आज़ादी के समय दंगों में उन्हें सिख समझकर हमले का शिकार होना पड़ रहा था। वहीं, पाकिस्तान में मुस्लिमों ने भी पगड़ी पहनना छोड़ दी। भारत में जहां पगड़ी एक समय हर वर्ग की सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ी रही थी, वहीं आज़ादी के बाद केवल सिखों ने इसे अनिवार्य ढंग से अपनाए रखा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री,बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर।@ राष्ट्रपति तक पहुंचा राजनीतिक विवाद, AAP से अलग हुए सातों सांसद करेंगे मुलाकात, CM मान भी पहुंचेंगे।@ बंगाल- चुनाव के बीच बेटी की लाश खोजता पिता, फूल और चॉकलेट लेकर समाधि पर गया तो गायब मिला शव।@ बंगाल- अब तक का सबसे हिंसक चुनाव, जब एक ही चुनाव में हुई थी 75 लोगों की मौत।@ ओडिसा- सड़क किनारे वाले वेंडर का दही बड़ा बना जहर, खाने से 25 बच्चों समेत 58 लोगों को फूड प्वाइजनिंग।@ विवेक विहार अग्निकांड में सामने आई बड़ी लापरवाही- बेसमेंट समेत चार मंजिल मकान लेकिन कोई इमरजेंसी Exit नहीं, छत पर ताला।@ दिल्ली- विवेक विहार की बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 9 लोगों की मौत, शव देख मर्द-औरत की पहचान भी मुश्किल।@ फाल्टा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को फिर से कराया जाएगा मतदान, 24 को आएंगे नतीजे-EC @ बिहार के जहानाबाद में 46 शिक्षकों के करियर पर संकट के बादल, परीक्षा ड्यूटी से गायब होने पर हुआ एक्शन।@ नेपाल ने भारत और चीन से कहा-कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हमारी जमीन का इस्तेमाल बंद करें।@ गंगा में सेल्फी लेते समय सगी बहनों समेत चार डूबे, मुंडन संस्कार की खुशियां गम में बदलीं।@ पाकिस्तान में हिंदू समुदाय के दो युवाओं ने पास की CSS परीक्षा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -