- Back to Home »
- Religion / Social »
- सरकार अनुच्छेद 370 जैसे मामले पर इतना अहम फैसला ले सकती है, वो ही राम मंदिर का निर्माण भी कर सकती है...संतों ने जताई उम्मीद
सरकार अनुच्छेद 370 जैसे मामले पर इतना अहम फैसला ले सकती है, वो ही राम मंदिर का निर्माण भी कर सकती है...संतों ने जताई उम्मीद
Posted by : achhiduniya
10 August 2019
राम मंदिर और अनुच्छेद 370 जैसे अहम मुद्दों को लेकर संत समाज का दिल्ली में शनिवार को जमावड़ा लगा। विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय संत समिति की बैठक में दोनों ही मुद्दों पर केंद्र सरकार के रुख से उत्साहित नजर आया। संतों ने एकसुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 और राम मंदिर, संतों के अहम मुद्दों में से एक है। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 पर बड़ा फैसला लिया, जिसका संतों की तरफ से उनका शुक्रिया अदा करने के लिए संत दिल्ली में इकट्ठा हुए हैं।
जितेंद्रानंद ने कहा कि संतों को भरोसा है कि
जिस सरकार ने अनुच्छेद 370 पर इतना बड़ा फैसला लिया गया, वही सरकार राम मंदिर भी बनवाएगी। वहीं रामविलास
वेदांती ने कहा कि आरएसएस के सर-संघचालक ने जो कल्पना की थी उसे मोदी पूरा करेंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि 2024 के पहले कोर्ट के निर्णय के बाद राम मंदिर का
निर्माण होगा। इस बैठक में वीएचपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय, स्वामी परमानंद, स्वामी
जितेंद्रानंद और रामविलास वेदान्ती सहित बड़ी संख्या में संत मौजूद थे।

