- Back to Home »
- State News »
- 'महाजनादेश यात्रा' की शुरुवात के साथ कांग्रेस को दी चुनौती महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने
Posted by : achhiduniya
01 August 2019
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी की महाजनादेश यात्रा अमरावती के मोझरी से शुरू की। मुख्यमंत्री
फडणवीस की महाजनादेश यात्रा 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा 2 फेज में होगी। पहला फेज 1 अगस्त से 9 अगस्त तक
चलेगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने यात्रा के दौरान कहा कि, मैं यात्रा के दौरान जनता के हर वर्ग से मिलना
चाहता हूं, जनता के आर्शीवाद के लिए इस यात्रा पर निकला हूं। फडणवीस ने आगे कहा हमे जनता का जवाब देना है, हम मालिक नहीं हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए
कहा कि, पिछले 15 साल में
कांग्रेस ने कोई काम नहीं किया। कोई भी सरकार 5 साल में सभी समस्याओं को समाप्त नहीं कर सकती है, लेकिन मैं यह दावा कर सकता हूं कि पिछली सरकार ने 15 साल में जो
भी किया, हमने उसे 5 साल में
दोगुना से अधिक किया है।
मैं चुतौती देता हूं कि कोई भी 15 साल में किए हुए कार्य और 5 साल में किए हुए विकास पर चर्चा कर सकता है।
किसी भी राज्य में आने वाले सभी विपक्षों को चुनौती देता हूं कि वे पिछले 15 वर्षों में विकास पर चर्चा करें। यात्रा के
दैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य सरकार के 5 साल के कार्यकाल की जानकारी देंगे और लोगों से
पूछेंगे कि अगले कार्यकाल में क्या काम उनके लिए किया जाए। यात्रा राज्य के कुल 36
जिलों में से 30 से गुजरेगी. 25 दिनों की इस यात्रा में 4232 किमी का फासला तय
होगा. 152 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरने वाली इस इस यात्रा में 104 सभा, 228 स्वागत सभा, 20 संवाददाता
सम्मेलन होंगे।
यात्रा के दैरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य सरकार के 5
साल के कार्यकाल की जानकारी देंगे और लोगों से पूछेंगे कि अगले कार्यकाल में क्या
काम उनके लिए किया जाए। पहले फेज की यात्रा अमरावती के मोझरी से नंदूरबार तक यह
चलेगी। विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र भी कवर किया जाएगा। दूसरा फेज 17 अगस्त से 31 अगस्त तक
चलेगा, जो औरंगाबाद से शुरू होकर नासिक में खत्म
होगा। इस दौरान मराठवाड़ा, पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र कवर किया जाएगा।